छतरपुर। सटई थाना अंतर्गत ग्राम पिपरिया में विगत 19 नवंबर को दबंगों द्वारा सोनू यादव की बेरहमी से मार-पीट किए जाने के बाद युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ पर लटका हुआ शव मिला था। पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने बीएनएस की धारा 108, एवं 3(5) के तहत मामला दर्ज किया था लेकिन आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से आक्रोशित परिजनों ने आज यादव समाज यदुवंशी संगठन के बैनर तले प्रदर्शन किया और मोटे के महावीर धाम से रैली निकालकर एसपी आफिस पहुंचकर एसपी अगम जैन को ज्ञापन सौंपा ज्ञापन में आरोपियों की गिरफ्तारी सहित पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद दिलाएं जाने की मांग की गई यादव समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष रुपेश यादव ने मीडिया से चर्चा करते हुए बताया कि विगत 19 तारीख को सटई थाना अंतर्गत हुए घटनाक्रम में पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने आज हम सभी ने एसपी महोदय को ज्ञापन सौंपा है और आरोपियों की गिरफ्तारी सहित पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद दिलाएं जाने की मांग की है ज्ञापन के दौरान पीड़ित परिवार के अलावा समाजसेवी दिपांशु यादव सहित बड़ी संख्या में यदुवंशी समाज के लोग मौजूद रहे।