भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के हाई प्रोफाइल एरिया प्रोफेसर्स कॉलोनी से सरकारी दफ्तर समेत 121 सरकारी आवास खाली होंगे। रिडेंसिफिकेशन प्लान के तहत प्रोफेसर कॉलोनी में 13 एकड़ में नया कलेक्ट्रेट भवन बनाया जाना है। इसमें सरकारी आवासों के बंगले भी शामिल है।
शिफ्टिंग के साथ वैकल्पिक व्यवस्था के लिए भी आदेश जारी हो गया है। सीबीआई व्यापम स्कैम बी1, सीबीआई व्यापम स्कैम बी8, 10 समेत साइन मंदिर और गीतांजलि होस्टल भी खाली होगा। सर्किट हाउस समेत क्षेत्रीय संचालक स्वास्थ्य सेवाएं मेरेलिया नियंत्रक ऑफिस चंबल बेतवा विषय मुख्य अभियंता कार्यालय भी खाली होगा। 500 करोड़ की लागत से भोपाल का नया कलेक्ट्रेट कार्यालय भवन बनेगा।