BREAKING NEWS
KHABAR : कलेक्टर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट.. <<     KHABAR : कचरा प्रबंधन में लापरवाही नहीं होगी.. <<     KHABAR : पेटलावद को मिली विकास कार्यों की सौगात,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : 15 जुलाई को राजस्थान के सभी निजी विद्यालय.. <<     NEWS : राजस्थान समान नागरिक संहिता विधेयक-2026 पर.. <<     BIG NEWS : नीमच शहर का स्कीम नं. 34 और अज्ञात बदमाश, जब.. <<     BIG REPORT : नीमच जिले में थमा मानसून का दौर, पिछले.. <<     KHABAR : मंदसौर में निजी पैथोलॉजी लैब सेंटरों का.. <<     KHABAR : नीमच में पालक संघ सौंपेगा ज्ञापन,.. <<     KHABAR : नीमच शहर में 14 जुलाई को पेयजल सप्लाई रहेगी.. <<     KHABAR : बोरी कांड पर उबाल, थाने के बाहर जनसैलाब,.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले में सूखे जैसे हालात, फसल नहीं.. <<     शिवपुरी में दुकानों के ताले तोड़कर चोरी करने.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के तेवर.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में गो सम्मान आह्वान अभियान की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 3, 2024, 10:58 am
BIG NEWS : एमपी के नए डीजीपी पहुंचे सीएम हाउस, सुबे के मुखिया डॉ. मोहन यादव से की मुलाकात, पुलिस विभाग में आमूलचूल परिवर्तन कर उसे और भी प्रोफेशनल बनाने का किया दावा, पढ़े खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश के नए पुलिस मुखिया कैलाश मकवाना ने मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर सुबे के मुखिया डॉ. मोहन यादव से मुलाकात की. मकवाना ने पुलिस विभाग में आमूलचूल परिवर्तन कर उसे और भी प्रोफेशनल बनाने का दावा किया. इसके अलावा सिंहस्थ 2028 को लेकर 1 साल तक पुलिस विभाग के कर्मचारियों और अधिकारियों को प्रशिक्षण देने की भी तैयारी की जा रही है.

आपकों बता दें कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के पास गृह विभाग का भी चार्ज भी है ऐसे में डीजीपी कैलाश मकवाना उनसे मिलने पहुंचे. पुलिस मुखिया ने मध्य प्रदेश में आने वाले समय में चलाई जाने वाले अभियानों को लेकर सीएम यादव को जानकारी दी. साथ ही उन्होंने पुलिस विभाग के प्रमुख का दायित्व सौंपे जाने पर मुख्यमंत्री का आभार भी जताया. 

सिंहस्थ 2028 पुलिस की प्राथमिकताओं में शुमार-
कैलाश मकवाना ने सिंहस्थ 2028 को पुलिस विभाग की प्राथमिकताओं में शुमार किया है. उन्होंने कहा है कि वे साल 2004 के सिंहस्थ के दौरान डीआईजी इंटेलिजेंस होने के साथ-साथ सिंहस्थ में सेवा देने वाले अधिकारियों में शामिल थे. डीजीपी ने कहा कि सिंहस्थ 2004 और 2016 की तुलना में इस बार सबसे ज्यादा श्रद्धालुओं के आने की संभावना है. इसके लिए पुलिस विभाग में प्रशिक्षण दिया जाएगा. यह प्रशिक्षण 1 वर्ष तक चलेगा.

पुलिस को और ज्यादा प्रोफेशनल और जवाबदेह बनाएंगे-
डीजीपी कैलाश मकवाना ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि पुलिस को भविष्य में और भी प्रोफेशनल और जवाबदेह बनाया जाएगा. पुलिस एक अनुशासित विभाग है. वर्तमान समय में सामुदायिक पुलिसिंग को और भी बढ़ाया जाएगा. उन्होंने हम होंगे कामयाब जैसे अभियानों को आगे भविष्य में भी लगातार चलाए जाने के संकेत भी दिए हैं. डीजीपी ने कहा कि साइबर क्राइम, जनता को जागरूक करना और इसके लिए पुलिस को तैयार करना उनकी प्राथमिकता है. उन्होंने कहा कि जनता की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई और ट्रैफिक सुधार को लेकर भी काम करेंगे. सड़क हादसों को रोकने के लिए भी काम किया जाएगा.

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE