मंदसौर। हम होंगे कामयाब पखवाड़ा अतंर्गत जागरूकता रैली निकाली गई। रैली को नगर पालिका अध्यक्ष रमादेवी बंशीलाल गुर्जर द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान नपा उपाध्यक्ष नम्रता प्रितेश चावला, डॉक्टर कश्यप ,परियोजना अधिकारी बी आर मुजाल्दे एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
रैली जिला चिकित्सालय से प्रारंभ होते हुए, गांधी चौराह, नेहरू बस स्टेण्ड एवं आईपीपी 6 पर रैली का समापन हुआ। पीसीपीएनडीटी एक्ट के संबंध में भ्रूण लिंग परीक्षण के खिलाफ जागरूकता रैली का आयोजन महिला एवं बाल विकास विभाग तथा स्वास्थ्य विभाग की ओर से संयुक्त रूप से किया गया।