BREAKING NEWS
KHABAR : कलेक्टर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट.. <<     KHABAR : कचरा प्रबंधन में लापरवाही नहीं होगी.. <<     KHABAR : पेटलावद को मिली विकास कार्यों की सौगात,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : 15 जुलाई को राजस्थान के सभी निजी विद्यालय.. <<     NEWS : राजस्थान समान नागरिक संहिता विधेयक-2026 पर.. <<     BIG NEWS : नीमच शहर का स्कीम नं. 34 और अज्ञात बदमाश, जब.. <<     BIG REPORT : नीमच जिले में थमा मानसून का दौर, पिछले.. <<     KHABAR : मंदसौर में निजी पैथोलॉजी लैब सेंटरों का.. <<     KHABAR : नीमच में पालक संघ सौंपेगा ज्ञापन,.. <<     KHABAR : नीमच शहर में 14 जुलाई को पेयजल सप्लाई रहेगी.. <<     KHABAR : बोरी कांड पर उबाल, थाने के बाहर जनसैलाब,.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले में सूखे जैसे हालात, फसल नहीं.. <<     शिवपुरी में दुकानों के ताले तोड़कर चोरी करने.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के तेवर.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में गो सम्मान आह्वान अभियान की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 3, 2024, 11:29 am
KHABAR : सकल हिंदू समाज का बांग्लादेश हिंसा के विरोध में आंदोलन, ग्रामीणों ने भजन-कीर्तन और हनुमान चालीसा का पाठ किया, कहा- हम एकजुट होकर संघर्ष करेंगे, पढे़ खबर 

Share On:-

विदिशा। जिले के ग्रामीण इलाकों में सोमवार रात सकल हिंदू समाज ने आंदोलन किया। ये आंदोलन बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे लगातार हमलों और इस्कॉन मंदिर के पुजारी चिन्मय कृष्ण दास की गिरफ्तारी के विरोध में किया गया।


ग्रामीणों ने 2 दिसंबर को हिंदुओं को एकजुट होकर मंदिरों में भजन कीर्तन करने का आह्वान किया था। सोमवार रात को ग्रामीण मंदिरों में इकट्ठा हुए, जहां उन्होंने भजन कीर्तन और हनुमान चालीसा का पाठ किया। इस दौरान भगवान से बांग्लादेश सरकार की सद्बुद्धि की प्रार्थना की गई।


ग्रामीणों ने एकजुट होकर संघर्ष करने का लिया संकल्प
ग्रामीणों ने संकल्प लिया कि हिंदू समाज के अधिकारों और अस्तित्व की रक्षा के लिए एकजुट होकर संघर्ष करेंगे। उन्होंने बताया कि बांग्लादेश में महीनों से हिंदुओं पर अत्याचार हो रहे हैं, उनकी दुकानें जलाई जा रही हैं, महिलाओं के साथ दुष्कर्म किया जा रहा है और हिंदुओं की हत्या हो रही है। ग्रामीणों ने सरकार से अपील की है कि बांग्लादेश के लोग जिस भाषा में समझते हैं उन्हें उस भाषा में समझाया जाए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE