BREAKING NEWS
KHABAR : कलेक्टर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट.. <<     KHABAR : कचरा प्रबंधन में लापरवाही नहीं होगी.. <<     KHABAR : पेटलावद को मिली विकास कार्यों की सौगात,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : 15 जुलाई को राजस्थान के सभी निजी विद्यालय.. <<     NEWS : राजस्थान समान नागरिक संहिता विधेयक-2026 पर.. <<     BIG NEWS : नीमच शहर का स्कीम नं. 34 और अज्ञात बदमाश, जब.. <<     BIG REPORT : नीमच जिले में थमा मानसून का दौर, पिछले.. <<     KHABAR : मंदसौर में निजी पैथोलॉजी लैब सेंटरों का.. <<     KHABAR : नीमच में पालक संघ सौंपेगा ज्ञापन,.. <<     KHABAR : नीमच शहर में 14 जुलाई को पेयजल सप्लाई रहेगी.. <<     KHABAR : बोरी कांड पर उबाल, थाने के बाहर जनसैलाब,.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले में सूखे जैसे हालात, फसल नहीं.. <<     शिवपुरी में दुकानों के ताले तोड़कर चोरी करने.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के तेवर.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में गो सम्मान आह्वान अभियान की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 3, 2024, 11:30 am
REPORT : कलेक्टर बाथम ने ली समय सीमा पत्रों की समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश, बोले- कृषि विभाग के निरीक्षकों की कार्रवाई नजर आनी चाहिए, पढ़े खबर 

Share On:-

रतलाम। जिले में वर्तमान रबी मौसम में किसानों को उचित दर पर उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए, ज्यादा मूल्य लेने पर विक्रेता के विरुद्ध कार्रवाई की जाए, प्रकरण दर्ज करें। खाद की कालाबाजारी नहीं हो इसके लिए कृषि विभाग के निरीक्षक सतत रूप से मैदानी निरीक्षण करते रहे, उनकी कार्रवाई नजर आनी चाहिए जो अभी दिख नहीं रही है। उपसंचालक कृषि तीन दिवस में रिपोर्ट प्रस्तुत करें। उक्त निर्देश कलेक्टर राजेश बाथम ने समय सीमा पत्रों की समीक्षा बैठक में दिए।

कलेक्टर ने इस दौरान मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में विभिन्न विभागों की लंबित शिकायतों के निराकरण की विशेष रूप से समीक्षा की, अंतर विभागीय समन्वय पर भी चर्चा की गई। बैठक में जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।कलेक्टर द्वारा सीएम हेल्पलाइन में स्वास्थ्य विभाग में लंबित शिकायतों की निराकरण की विशेष रूप से समीक्षा करते हुए सीएमएचओ डॉ. चंदेलकर को आवश्यक निर्देश दिए गए। डॉ. चंदेलकर ने बताया कि धीमा कार्य करने पर विभाग के दो अकाउंटेंट के तीन-तीन दिवस के वेतन काटे गए हैं। श्रम, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, कृषि तथा खाद्य आपूर्ति विभागो के पास ज्यादा लंबित शिकायतों पर कलेक्टर ने नाराजगी व्यक्त करते हुए तेजी से निराकरण हेतु निर्देशित किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE