भोपाल। प्रदेशभर की परफॉर्मेंस गारंटी वाली 19 सड़कों को अब व्हाइट टॉपिंग तकनीक से नहीं बनाया जाएगा। इसके टेंडर कैंसिल के आदेश लोक निर्माण विभाग(पीडब्ल्यूडी) के मंत्री राकेश सिंह ने अफसरों को दिए हैं। पहले इन सड़कों को व्हाइट टॉपिंग तकनीक से बनाने का फैसला लिया गया था।
मंत्री ने अफसरों से पूछा है कि परफॉर्मेंस गारंटी में आने वाली सड़कों का चयन व्हाइट टॉपिंग तकनीक से बनाने के लिए क्यों किया गया ? उन्होंने विभाग के वरिष्ठ अफसरों से इसकी डिटेल रिपोर्ट भी मांगी है। साथ ही जिम्मेदार अफसरों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए हैं।
गौरतलब है कि 25 नवंबर 2024 को था कि जिन सड़कों की गारंटी ठेकेदार की है, उन सड़कों पर सरकार व्हाइट टॉपिंग करने जा रही है। इसके बाद इन सड़कों के टेंडरों को रद्द करने के आदेश दिए हैं।