BREAKING NEWS
KHABAR : कलेक्टर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट.. <<     KHABAR : कचरा प्रबंधन में लापरवाही नहीं होगी.. <<     KHABAR : पेटलावद को मिली विकास कार्यों की सौगात,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : 15 जुलाई को राजस्थान के सभी निजी विद्यालय.. <<     NEWS : राजस्थान समान नागरिक संहिता विधेयक-2026 पर.. <<     BIG NEWS : नीमच शहर का स्कीम नं. 34 और अज्ञात बदमाश, जब.. <<     BIG REPORT : नीमच जिले में थमा मानसून का दौर, पिछले.. <<     KHABAR : मंदसौर में निजी पैथोलॉजी लैब सेंटरों का.. <<     KHABAR : नीमच में पालक संघ सौंपेगा ज्ञापन,.. <<     KHABAR : नीमच शहर में 14 जुलाई को पेयजल सप्लाई रहेगी.. <<     KHABAR : बोरी कांड पर उबाल, थाने के बाहर जनसैलाब,.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले में सूखे जैसे हालात, फसल नहीं.. <<     शिवपुरी में दुकानों के ताले तोड़कर चोरी करने.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के तेवर.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में गो सम्मान आह्वान अभियान की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 3, 2024, 1:23 pm
REPORT : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने ली जिला स्‍वास्‍थ्‍य समिति की बैठक, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश, बोले- सभी चिकित्‍सक एवं पैरामेडिकल स्‍टॉफ मुख्‍यालय पर ही निवास करें, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिले के सभी सेक्‍टर मेडिकल आफीसर एवं शासकीय चिकित्‍सक तथा पैरामेडिकल स्‍टाफ अपने निर्धारित मुख्‍यालय पर ही निवास करें। सभी स्‍वास्‍थ्‍य संस्‍थाएं नियमित रूप से खुली रहे और आमजनों को स्‍वास्‍थ्‍य सेवाएं उपलब्‍ध हो। इस कार्य में कोई लापरवाही ना करें। यह निर्देश कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा ने सोमवार को कलेक्‍टोरेट सभाकक्ष नीमच में आयोजित जिला स्‍वास्‍थ्‍य समिति की बैठक में मातृ मृत्‍यु प्रकरणों की समीक्षा करते हुए दिए।

बैठक में कलेक्‍टर चंद्रा ने राष्‍ट्रीय स्‍वास्‍थ्‍य कार्यक्रमों टीकाकरण, क्षय नियंत्रण, अधंत्‍व निवारण, परिवार कल्‍याण, कुष्‍ठ नियंत्रण, मलेरिया नियंत्रण, गैर संचारी रोग नियंत्रणएवं राष्‍ट्रीय बाल स्‍वास्‍थ्‍य कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया,कि समस्‍त स्‍वास्‍थ्‍य कार्यक्रमों में शतप्रतिशत उपलब्‍धी हांसिल करें। कलेक्‍टर ने भारत सरकार द्वारा संचालित सांस अभियान की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया, कि मैदानी अमला निरंतर फिल्‍ड में भ्रमण करें तथा 5 वर्ष तक के बच्‍चों में संभावित निमोनिया के लक्षण चिन्हित कर, उच्‍च संस्‍था को रेफर करें। उन्‍होने निर्देशित किया, कि प्रत्‍येक गर्भवती महिला का गर्भावस्‍था के प्रथम त्रैमास में पंजीयन सुनिश्चित हो तथा उसे 4 बार चिकित्‍सक से सलाह प्राप्‍त हो, साथ ही सुरक्षित प्रसव एवं जननी सुरक्षा की राशि का समय पर भुगतान सुनिश्चित हो। 

बैठक में कलेक्‍टर ने टीकाकरण कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया, कि टीकाकरण सत्र स्‍थल पर ड्यू लिस्‍ट अनिवार्यतरू उपलब्‍ध रहे अन्‍यथा सख्‍त कार्यवाही की जावेगी। बैठक में जिला पंचायत सीईओ अरविंद डामोर, पीओ डूडा चंद्रसिह धार्वे, मुख्‍य चिकित्‍सा अधिकारी डॉ.दिनेश प्रसाद, सिविल सर्जन डॉ.महेन्‍द्र पाटील, विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन के डॉ.रितेश बजाज, सभी नोडल अधिकारीसहित सभी बीएमओ, शासकीयचिकित्‍सक, सेक्‍टर मेडिकल आफिसर आदि उपस्थि‍त थे।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE