BREAKING NEWS
KHABAR : कलेक्टर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट.. <<     KHABAR : कचरा प्रबंधन में लापरवाही नहीं होगी.. <<     KHABAR : पेटलावद को मिली विकास कार्यों की सौगात,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : 15 जुलाई को राजस्थान के सभी निजी विद्यालय.. <<     NEWS : राजस्थान समान नागरिक संहिता विधेयक-2026 पर.. <<     BIG NEWS : नीमच शहर का स्कीम नं. 34 और अज्ञात बदमाश, जब.. <<     BIG REPORT : नीमच जिले में थमा मानसून का दौर, पिछले.. <<     KHABAR : मंदसौर में निजी पैथोलॉजी लैब सेंटरों का.. <<     KHABAR : नीमच में पालक संघ सौंपेगा ज्ञापन,.. <<     KHABAR : नीमच शहर में 14 जुलाई को पेयजल सप्लाई रहेगी.. <<     KHABAR : बोरी कांड पर उबाल, थाने के बाहर जनसैलाब,.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले में सूखे जैसे हालात, फसल नहीं.. <<     शिवपुरी में दुकानों के ताले तोड़कर चोरी करने.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के तेवर.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में गो सम्मान आह्वान अभियान की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 3, 2024, 1:25 pm
KHABAR : नेपाल में बलि रोकने उज्जैन में अनुष्ठान, चार घंटे चली पूजा में 55 पंडितों ने किया 11 लाख मंत्रों का जाप, पढे़ खबर 

Share On:-

उज्जैन। शिप्रा नदी किनारे रामघाट स्थित मदन मोहन मंदिर में नेपाल में होने वाली पशुओं की बलि प्रथा रोकने 55 पंडितों ने 11 लाख मंत्रों का जाप कर अनुष्ठान किया। करीब चार घंटे चले जाप का ऑनलाइन लाइव टेली कास्ट भी किया गया।


दिल्ली की रहने वाली नम्रता ने बताया कि नेपाल में प्रति 5 वर्ष में गढ़ी माई मंदिर में मनाए जाने वाले उत्सव में लाखों पशुओं की बलि जाती है। इसके लिए भारत से लाखों पशु-पक्षी नेपाल भेजे जाते हैं। काली माई को खुश करने के नाम पर पशुओं की बलि देने पर कोर्ट ने प्रतिबंध लगा रखा है। इसके बाद भी लोग नहीं मानते हैं। इसी प्रथा को रोकने के लिए उज्जैन के मदन मोहन मंदिर में सुबह 7 से 11 बजे तक चार घंटे 55 पंडितों ने अनुष्ठान कर 11 लाख मंत्र का जाप किया।


पंडित जितेंद्र पाठक ने बताया कि दिल्ली के जजमान के कहने पर ये अनुष्ठान किया गया। इसका लाइव टेली कास्ट भी किया गया था। इस बार 8, 9 और 10 दिसंबर को गढ़ी माई मंदिर में बलि उत्सव होने वाला है। इसे रोकने के लिए भगवान से प्रार्थना की है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE