देवास। कलेक्टर कार्यालय में आज मंगलवार को कृषि उपज मंडी के तुलावटी संघ ने सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक शर्मा को एक ज्ञापन सोपा है।ज्ञापन में तुलावटी संघ के अध्यक्ष भेरुसिह ठाकुर ने बताया कि जय बजाज पिता कांतीलाल बजाज का लाइसेंस अवेध है इसे निरस्त किया जाए। उन्होंने बताया कि यदि किसी को लाइसेंस दिया जाता है तो इसमें तुलावती संघ की सहमति लगती है इसके साथ ही ट्रेनिंग भी दी जाती है जबकि इन्होंने ऐसा कुछ नहीं किया है जिसके चलते इनका लाइसेंस अवैध है। इसके साथ ही लाइसेंस के लिए कई नियम और शर्तें लागू होती है लेकिन उनके द्वारा किसी प्रकार का कोई पालन नहीं किया गया है हमारी मांग है कि ऐसे लाइसेंस को तुरंत निरस्त किया जाए।