BREAKING NEWS
KHABAR : कलेक्टर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट.. <<     KHABAR : कचरा प्रबंधन में लापरवाही नहीं होगी.. <<     KHABAR : पेटलावद को मिली विकास कार्यों की सौगात,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : 15 जुलाई को राजस्थान के सभी निजी विद्यालय.. <<     NEWS : राजस्थान समान नागरिक संहिता विधेयक-2026 पर.. <<     BIG NEWS : नीमच शहर का स्कीम नं. 34 और अज्ञात बदमाश, जब.. <<     BIG REPORT : नीमच जिले में थमा मानसून का दौर, पिछले.. <<     KHABAR : मंदसौर में निजी पैथोलॉजी लैब सेंटरों का.. <<     KHABAR : नीमच में पालक संघ सौंपेगा ज्ञापन,.. <<     KHABAR : नीमच शहर में 14 जुलाई को पेयजल सप्लाई रहेगी.. <<     KHABAR : बोरी कांड पर उबाल, थाने के बाहर जनसैलाब,.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले में सूखे जैसे हालात, फसल नहीं.. <<     शिवपुरी में दुकानों के ताले तोड़कर चोरी करने.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के तेवर.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में गो सम्मान आह्वान अभियान की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 3, 2024, 2:03 pm
KHABAR : विश्व विकलांगता दिवस पर बोलीं इंदौर की बेटी पूजा, कभी कहां मिली है किसी को राह चलते, परिश्रम और लगन मांगती है सफलता, पढे़ खबर 

Share On:-

इंदौर। बड़ी ढीठ है मेरी चाहतों की चिरैया वह धरा नहीं गगन मांगती है, कभी कहां मिली है सफलता किसी को राह चलते, वह तो परिश्रम और लगन मांगती है.... इसे प्रेरणास्पद पंक्तियों को अपने जीवन में उतारती हुई पूजा गर्ग 14 सालों से चरितार्थ कर रही हैं। वे स्पाइनल इंजरी और कैंसर से ग्रसित हैं, फिर भी उन्होंने जीवन से हार नहीं मानी और कुछ कर दिखाने का हौसला करते हुए खेलों में आई और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दिया।


बता दें कि 2010 में एक घटना में रीड की हड्डी में चोट पहुंचने से पूजा चलने में असमर्थ हैं और हाल ही में उन्हें बोन कैंसर का पता चला है, पर हार मानने की जगह उन्होंने उससे लड़ने की ठान ली। कयाकिंग एंड केनो गेम में पूजा ने भारत का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व किया और उज़्बेकिस्तान और जापान में चौथी पोजीशन हासिल की। पिस्टल शूटिंग में भी कई मेडल अर्जित किए और वे एक रिनाउंड शूटर हैं। 3 दिसंबर को विश्व विकलांगता दिवस मनाया जाता है। इस मौके पर इंदौर की बेटी पूजा गर्ग ने अत्यंत प्रेरणास्पद संदेश दिया है


चल नहीं सकते हैं तो उड़ने की एक कोशिश तो बनती है...
पूजा का मानना है कि जब हम चल नहीं सकते हैं तो उड़ने की एक कोशिश तो बनती है। बस इन्हीं हौसलों के पंखों को लेकर उन्होंने इंदौर से नाथुला तक फोर व्हीलर बाइक पर कैंसर अवेयरनेस यात्रा निकाली, जिसका शीर्षक रखा- ठान लिया तो ठान लिया। पूजा कहती हैं दिव्यांगता शरीर की होती है आत्मा की नहीं। यह मायने नहीं रखता कि लोग आपको किस तरह देखते हैं। आप अपने आप को कहां देखना चाहेंगे यह सबसे महत्वपूर्ण बात है। जिस दिन आपने सोच लिया कि मुझे कुछ कर गुजरना है, उसी दिन राह में आई कठिनाइयां और मुसीबतें आपको नहीं रोक पाएंगी। जब आपको लगता है कि मेरी जिंदगी में जो मुसीबतें और कठिनाइयां हैं, वह बहुत ज्यादा है तो हमेशा याद करिए कि ईश्वर अपना बेस्ट रोल अपने बेस्ट एक्टर को ही देता है... और आप ईश्वर के बेस्ट एक्टर हैं तो आपको अपना बेहतरीन से बेहतरीन प्रदर्शन करना है।


ट्रिपल-सी कैंसर काउंसलिंग सेंटर खोलेंगी पूजा
पूजा कई दिव्यांग लोगों के लिए प्रेरणा स्रोत हैं और वह जल्द ही ट्रिपल-सी कैंसर काउंसलिंग सेंटर खोलने जा रही हैं। इसमें ऐसे लोग जो अपनी बीमारियों से हार जाते हैं, उनके लिए एक प्लेटफार्म होगा, जहां पर उनकी काउंसलिंग होगी और उन्हें यह बताया जाएगा कि जिंदगी की कोई भी लड़ाई इतनी बड़ी नहीं होती कि आप उसे हार जाएं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE