BREAKING NEWS
KHABAR : कलेक्टर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट.. <<     KHABAR : कचरा प्रबंधन में लापरवाही नहीं होगी.. <<     KHABAR : पेटलावद को मिली विकास कार्यों की सौगात,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : 15 जुलाई को राजस्थान के सभी निजी विद्यालय.. <<     NEWS : राजस्थान समान नागरिक संहिता विधेयक-2026 पर.. <<     BIG NEWS : नीमच शहर का स्कीम नं. 34 और अज्ञात बदमाश, जब.. <<     BIG REPORT : नीमच जिले में थमा मानसून का दौर, पिछले.. <<     KHABAR : मंदसौर में निजी पैथोलॉजी लैब सेंटरों का.. <<     KHABAR : नीमच में पालक संघ सौंपेगा ज्ञापन,.. <<     KHABAR : नीमच शहर में 14 जुलाई को पेयजल सप्लाई रहेगी.. <<     KHABAR : बोरी कांड पर उबाल, थाने के बाहर जनसैलाब,.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले में सूखे जैसे हालात, फसल नहीं.. <<     शिवपुरी में दुकानों के ताले तोड़कर चोरी करने.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के तेवर.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में गो सम्मान आह्वान अभियान की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 3, 2024, 2:19 pm
KHABAR : जाजू कन्या महाविद्यालय में भारतीय ज्ञान परंपरा पर विभिन्न साहित्यिक व कला प्रतियोगिताएं आयोजित, पढे़ खबर 

Share On:-

नीमच। जाजू कन्या महाविद्यालय में भारतीय ज्ञान परंपरा पर विभिन्न साहित्यिक व कला प्रतियोगिताएं आयोजित की गई महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एन. के. डबकरा ने बताया कि भारत की अनूठी, महान और समृद्ध विरासत से नई पीढ़ी को परिचित कराने के लिए विभिन्न प्रयास अनेक स्तर पर हो रहे हैं इसी क्रम में हमारे महाविद्यालय में भारतीय ज्ञान परंपरा पर विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही है।


इस कड़ी में भाषण प्रतियोगिता का विषय ष्भारतीय ज्ञान परंपरा के अनुकूल प्रत्येक विषय का पाठ्यक्रम आज की आवश्यकता है का आयोजन डॉ. पी. सी.  रांका डॉ. रेखा पवार, माधुरी सोनी व ज्योति पंवार की टीम ने किया इस प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान क्रमशः स्नेहा परिहार, नंदिनी गुर्जर व रानू पाटीदार का रहा।


क्विज प्रतियोगिता का आयोजन प्रो. हीरसिंह राजपूत, गुणवंत पाटीदार, कुसुम मालवीय, दिव्या अग्रवाल व सुमन नागदा की टीम द्वारा किया गया बहुत ही रोमांचक मुकाबले में 10 राउंड के बाद विजेता का निर्णय किया जा सका जिसमें प्रथम व द्वितीय स्थान क्रमशः रानू पाटीदार व रोहिणी मालवीय और स्नेहा परिहार एवं संगीता डांगी संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रही। डॉ. राजेश डोडिया द्वारा संपादित पोस्टर प्रतियोगिता जिसका विषय ष्भारतीय ज्ञान परंपराष् में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान क्रमशः हर्षिता बोरिवाल, भाविका धारीवाल एवं माधुरी व्यास का रहा। महाविद्यालय के सभी स्टाफ व छात्राओं ने इन प्रतियोगिताओं में उपस्थित होकर छात्राओं का उत्साह वर्धन किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE