BREAKING NEWS
KHABAR : कलेक्टर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट.. <<     KHABAR : कचरा प्रबंधन में लापरवाही नहीं होगी.. <<     KHABAR : पेटलावद को मिली विकास कार्यों की सौगात,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : 15 जुलाई को राजस्थान के सभी निजी विद्यालय.. <<     NEWS : राजस्थान समान नागरिक संहिता विधेयक-2026 पर.. <<     BIG NEWS : नीमच शहर का स्कीम नं. 34 और अज्ञात बदमाश, जब.. <<     BIG REPORT : नीमच जिले में थमा मानसून का दौर, पिछले.. <<     KHABAR : मंदसौर में निजी पैथोलॉजी लैब सेंटरों का.. <<     KHABAR : नीमच में पालक संघ सौंपेगा ज्ञापन,.. <<     KHABAR : नीमच शहर में 14 जुलाई को पेयजल सप्लाई रहेगी.. <<     KHABAR : बोरी कांड पर उबाल, थाने के बाहर जनसैलाब,.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले में सूखे जैसे हालात, फसल नहीं.. <<     शिवपुरी में दुकानों के ताले तोड़कर चोरी करने.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के तेवर.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में गो सम्मान आह्वान अभियान की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 3, 2024, 2:25 pm
KHABAR : एआईएमआईएम ने सीजेआई के नाम संयुक्त कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा, कहा- देश में प्लेसेस ऑफ वर्शिप एक्ट 1991 का पालन हो, पढे़ खबर 

Share On:-

बुरहानपुर। एआईएमआईएम की ओर से मंगलवार को चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया के नाम संबोधित एक ज्ञापन संयुक्त कलेक्टर अशोक कुमार जाधव को सौंपा गया, जिसमें कहा गया कि देश में प्लेसेस ऑफ वर्शिप एक्ट 1991 का पालन कराया जाए।


एआईएमआईएम जिलाध्यक्ष व अधिवक्ता जहीर उद्दीन ने कहा- संसद में उपासना स्थल अधिनियम 1991 पारित किया गया, जिसके तहत 1947 की स्थिति के अनुसार किसी भी संरचना की धार्मिक चरित्र को चुनौती नहीं दी जा सकती।


किसी भी न्यायालय में प्रकरण नहीं चलाया जा सकता, लेकिन इसके बाद भी देश विभिन्न न्यायालय देश के किसी भी व्यक्ति द्वारा अर्जी देने पर तुरंत सुनवाई कर प्लेसेस ऑफ वर्शिप एक्ट 1991 में दिए गए स्पष्ट प्रावधान के बाद भी मस्जिद, दरगाहों के सर्वे के आदेश दिए जा रहे हैं, जिससे सांप्रदायिक घटनाएं हो रही हैं। अगर इस पर रोक नहीं लगाई गई तो देश में भाईचारा, सद्भावना को क्षति होगी।


नफीस मंशा खान ने कहा- संभल की मस्जिद के मामले में वहां के प्रशासन ने मनमानी की। इसके बाद अजमेर दरगाह के सर्वे की मांग उठी। ऐसी स्थिति उचित नहीं है। इससे सांप्रदायिक सद्भाव पर असर पड़ेगा। इसकी आड़ में देश का माहौल खराब करने का प्रयास करने वाले वाले लोगों पर सख्ती से कार्रवाई होना चाहिए। संभल की घटना और अजमेर दरगाह के सर्वे को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान काफी संख्या में एआईएमआईएम सदस्य, पदाधिकारी मौजूद थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE