भवानीमंडी। भवानीमंडी के एक निजी चिकित्सालय (शीला हॉस्पिटल) द्वारा अनूठी पहल की गई जिसके अंतर्गत अस्पताल में आने वाले मरीजों को सनातन धर्म के साहित्य भेंट किए जा रहे हैं।
स्त्री रोग विशेषज्ञ महिला चिकित्सा डॉ अनीता श्रीवास्तव ने बताया कि सनातन धर्म के प्रचार प्रसार के लिए अस्पताल में ऑपरेशन के बाद जो भी मरीज स्वस्थ होकर घर लौटता है उसे डिस्चार्ज टिकट के साथ-साथ सनातन धर्म के साहित्य रामचरितमानस, हनुमान चालीसा और महाभारत ग्रंथ के साथ साथ एक नववर्ष का कैलेंडर भी दिया जाता है ताकि वह इन ग्रंथो का अध्ययन कर सनातन धर्म का और प्रचार प्रसार कर सके, तथा आम लोगों में भी जन जागृति पैदा कर सके की सनातन धर्म क्या है। इसके अलावा हिंदू धर्म के सभी प्रमुख त्योहार व जुलूस का भी अस्पताल द्वारा समय-समय पर स्वागत किया जाता है।
साधु संतों से ली प्रेरणा
पूरे देश में सनातन धर्म के प्रचार प्रसार के लिए विभिन्न साधु संतों द्वारा मुहिम चला कर जन जागृति पैदा की जा रही है इसी से प्रभावित होकर, अस्पताल प्रबंधन ने मरीजों को सनातन धर्म के साहित्य भेंट करने की प्रेरणा ली।