मंदसौर। सर्व हिंदू समाज द्वारा 4 दिसंबर को आक्रोश रैली निकाली जाएगी। इस आयोजित रैली को देखते हुए मंदसौर शहर की यातायात व्यवस्था में बदलाव किए गए हैं। महाराणा प्रताप बस स्टैंड से संचालित सारी बसें राम टेकरी चौराहे से संचालित होगी। जबकि रैली के दौरान बस स्टैंड खाली रहेगा। नेहरू बस स्टैंड से संचालित बसें अंबेडकर चौराहा से भगत होटल के बीच से संचालित होगी। वहीं रैली में आने वाली बसें सवारी छोड़ने के बाद पीजी कॉलेज मैदान पर पार्क होगी। छोटे फोर व्हीलर वाहन जैसे कार, बोलेरो, ट्रेक्स, संजय गांधी पार्क, गोविंद स्वीट के पीछे बीपीएल चौराहा का खाली मैदान, संगीत महाविद्यालय पर पार्क होंगे। रैली में आई मोटरसाइकिल महाराणा प्रताप बस स्टैंड पर पार्क होगी।