नरसिंहपुर। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत टेलीमेडिसिन प्रोजेक्ट में कार्यरत लैब टेक्नीशियनों ने अपने मानदेय भुगतान में देरी और अन्य समस्याओं को लेकर मंगलवार को कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। लैब टेक्नीशियनों ने ग्लोकल हेल्थ केयर कंपनी पर गंभीर आरोप लगाए और प्रशासन से तुरंत हस्तक्षेप की मांग की।
लैब टेक्नीशियनों का कहना है कि पिछले चार महीनों से उनका मानदेय नहीं दिया गया है, जिससे उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उनकी शिकायत है कि जब वे वेतन के बारे में पूछताछ करते हैं, तो कंपनी के कर्मचारियों द्वारा उनके साथ दुर्व्यवहार किया जाता है।
आंदोलन की चेतावनी
लैब टेक्नीशियनों ने यह भी कहा कि यदि उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया, तो वे आंदोलन करने पर मजबूर हो जाएंगे।