देवास। ग्राम दुर्गापुरा में एक खेत में आज मंगलवार सुबह 8 मोर मृत अवस्था में मिले जिसकी सूचना खेत मालिक ने वन विभाग को दी। सुचना मिलने पर डीएफओ प्रदिप मिश्रा,पशु चिकित्सा सहायक अधिकारी उपकेंद्र सिया से डा प्रिया पोरवाल,राहुल वर्मा सहित वन विभाग की टीम ओर पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा बनाकर शव को अपने साथ ले गई। वन विभाग के डीएफओ प्रदिप मिश्रा ने बताया कि जो 8 मोर मृत अवस्था में मिले हैं उनकी मौत आज सुबह होना ही प्रतीत हो रहा है। इन मोर में पांच मादा और तीन उनके बच्चे हैं,अभी प्रथमदृष्टया मौत के कारण की पुष्टि नहीं हो पा रही। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही खुलासा हो सकता है क्योंकि यहां पर करंट जैसा भी कुछ नहीं दिख रहा और ना ही कोई शिकार जैसी बात सामने आ रही है। वही पोस्टमार्टम के बाद विधिवत अंतिम संस्कार किया जाएगा।सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी प्रिया पोरवाल ने बताया की कुछ मोरो के मरने की किसानों से सुचना प्राप्त हुई थी मोके पर हमारी टीम पहुंची हे जहा मृत मोरो का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। फिलहाल पोस्टमार्टम के बाद ही मोत के कारणों की जानकारी लग पाएगी।