शाजापुर। प्रदेश के कैबिनेट उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार के गृह क्षेत्र शुजालपुर के बालक उत्कृष्ट छात्रावास में विद्यार्थियों के साथ शिक्षक के द्वारा गाली गलौच कर मारपीट की जा रही है। शिक्षक किस बर्ताव से नाराज विद्यार्थी कलेक्टर कार्यालय शाजापुर पहुंचे और यहां शिकायत कर बताया कि छात्रावास मैं साफ-सफाई पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है वह विद्यार्थियों को जो खाना परोसा जा रहा है वह भी घटिया क्वालिटी का है ऐसे में घटिया खान की शिकायत करने पर शिक्षक के द्वारा समस्या का समाधान करने की बजाय विद्यार्थियों के साथ कई गलौज कर मारपीट की जा रही है। छात्रावास में पढ़ने वाले हैं दलित छात्रों का आरोप है कि वह मामले की करीब एक दर्जन से अधिक बार जिम्मेदार अधिकारियों को शिकायत कर चुके हैं लेकिन पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है वहीं छात्रावास की शिकायत को लेकर आदिम जाति कल्याण विभाग के अधिकारी को फोन करते हैं तो वह भी समस्या सुनने की बजाय छात्रावास का नाम सुनते ही फोन डिस्कनेक्ट कर देती है। साथ ही छात्रों का आरोप है कि शिक्षक छात्रावास में अपने दोस्तों के साथ शराब पार्टी करता है और जातिगत आधार पर भेदभाव करता है। छात्रों ने शिक्षक को हटाए जाने की मांग की है।