BREAKING NEWS
KHABAR : कलेक्टर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट.. <<     KHABAR : कचरा प्रबंधन में लापरवाही नहीं होगी.. <<     KHABAR : पेटलावद को मिली विकास कार्यों की सौगात,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : 15 जुलाई को राजस्थान के सभी निजी विद्यालय.. <<     NEWS : राजस्थान समान नागरिक संहिता विधेयक-2026 पर.. <<     BIG NEWS : नीमच शहर का स्कीम नं. 34 और अज्ञात बदमाश, जब.. <<     BIG REPORT : नीमच जिले में थमा मानसून का दौर, पिछले.. <<     KHABAR : मंदसौर में निजी पैथोलॉजी लैब सेंटरों का.. <<     KHABAR : नीमच में पालक संघ सौंपेगा ज्ञापन,.. <<     KHABAR : नीमच शहर में 14 जुलाई को पेयजल सप्लाई रहेगी.. <<     KHABAR : बोरी कांड पर उबाल, थाने के बाहर जनसैलाब,.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले में सूखे जैसे हालात, फसल नहीं.. <<     शिवपुरी में दुकानों के ताले तोड़कर चोरी करने.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के तेवर.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में गो सम्मान आह्वान अभियान की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 3, 2024, 3:51 pm
KHABAR : जिले में 0 से 5 वर्ष तक के 1.05 लाख बच्‍चों को पिलाई जाएगी पोलियो रोधी खुराक, कलेक्‍टर ने की पल्‍स पोलियों टीकाकरण तैयारियों की समीक्षा, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। कलेक्टर एवं जिला स्वास्थ्य समिति के अध्‍यक्ष हिमाशु चंद्रा  के मार्गदर्शन में जिले में आगामी 8 दिसबंर 2024 को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान के चरण की समस्त तैयारी की जा चुकी है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दिनेश प्रसाद ने बताया कि जिले में लक्षित आयुवर्ग 0 से 5 वर्ष के 105273 (एक लाख पाच हजार दौ सो तियोत्तर) बच्चों को पोलियोरोधी दवा पिलाने हेतु 802 पल्स पोलियो बूथ स्थापित किये जाकर 1604 कर्मचारियों वेक्सीनेटर नियुक्ति किया गया है। पर्यवेक्षण हेतु जिले में 107 पर्यवेक्षकों की भी नियुक्ति की गयी है।

मुख्य चिकित्सा एंव स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.दिनेश प्रसाद ने बताया कि नीमच विकासखण्ड में नगरीय क्षेत्र नीमच निवासरत लक्षित आयुवर्ग के 21368 (इक्कीस हजार तीन सो अड़सठ) बच्चों के लिए 100 पल्स पोलियो बूथ स्थापित 200 वेक्सीनेटर नियुक्त एवं 13 पर्यवेक्षक नियुक्ति किये गये है। नीमच ग्रामीण क्षेत्र(प्रा.स्वा.केन्द्र पालसोडा) के अंतर्गत लक्षित आयुवर्ग के 24162 (चौईस हजार एक सौ बासठ ) बच्चों को पोलियोरोधी दवा पिलाने हेतु 188 पोलियो बूथ स्थापित किये गये हैं। जहॉं 376 वेक्सीनेटर्स बच्चों को पोलियोरोधी दवा की खुराक पिलायेगे। वेक्सीनेटर्स के कार्य की मानिटरिंग 25 पर्यवेक्षक रहेगे। जावद विकासखण्ड (प्रा.स्वा.केन्द्र डिकेन) में निवासरत लक्षित आयुवर्ग 27527 ( सत्ताईस हजार पाच सो सत्ताईस) बच्चों के लिए 252 पल्स पोलियो बूथ स्थापित कर 504 वेक्सीनेटर नियुक्ति किये गये है। वेक्सीनेटर्स के कार्य के मूल्यांकन के लिए 37 पर्यवेक्षक नियुक्ति किये गये हैं। मनासा विकासखण्ड (सामु.स्वा.केन्द्र मनासा) में निवासरत लक्षित आयुवर्ग के 32219 (बत्तीस हजार दौ सो उन्नीस) बच्चों के लिए 262 पल्स पोलियो बूथ जाकर 524 वेक्सीनेटर नियुक्ति किये गये है । वेक्सीनेटर्स के कार्य का मूल्यांकन  के लिए 32 पर्यवेक्षक नियुक्ति किये गये है ।

नगरीय क्षेत्र एवं नगर पंचायत क्षेत्र के बस स्टेण्ड,रेल्वे स्टेशन पर 21 ट्रांजिट बूथ तथा 18 मोबाईल टीमें भी क्रियाशील की गई जो कि बाहर से आने जाने बच्चों को तथा निर्माण कार्य क्षेत्र में बच्चों को पोलियोरोधी दवा पिलावेगें। अभियान के प्रारंभ होने से पूर्व जिले में स्थापित 17 वेक्सीन वितरण केन्द्रों पर आवश्यकतानुसार पोलियो वेक्सीन एवं आवश्यक प्रपत्र, प्रदाय किये जा चुके है।

कलेक्टर हिमाशु चंद्रा ने सभी अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने नौनिहालों को अपंगता से बचाने व खुशहाल जिंदगी जीने के लिये अपने 0 जन्म से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को जीवनरक्षक पोलियोरोधी दवा अवश्य पिलाकर राष्ट्रीय महत्व के इस अभियान की सफलता में भागीदार बनें। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत नीमच अरविंद डामोर ने भी सभी नागरिकों से अपील की है, कि वे इस अभियान में अपने आस-पास के लक्षित आयुवर्ग के बच्चों को पोलियो की दवा अवश्य पिलावें।

जिला टीकाकरण अधिकारी जिला नीमच डॉ.बी.एल. सिसोदिया ने बताया कि तीन दिवस चलने वाले इस अभियान में प्रथम दिवस बूथ पर एवं द्वितीय व तृतीय दिवस को घर-घर जाकर दवा पिलाई जायेगी। सभी नागरिकों से जिला मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.बी.एल. सिसोदिया ने अपील की है कि वे अपने लक्षित आयुवर्ग 0 से 5 वर्ष के बच्चों को पोलियो की दवा बूथ पर अवश्य पिलावें। जिला एवं ब्लाक स्तर पर कन्ट्रोल रूम बनाये गये। कन्ट्रोल रूम प्रभारी डॉ.बी.एल. सिसोदिया जिला टीकाकरण अधिकारी का मोबाईल नम्बर 9425977200 हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE