जबलपुर। रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. राजेश वर्मा की नियुक्ति को लेकर मंगलवार को भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई ) ने प्रदर्शन किया। एनएसयूआई के सदस्य विश्वविद्यालय के मुख्य गेट पर दो गधे को लेकर पहुंचे। इस दौरान उन्हें माला पहनाई और च्यवनप्राश भी खिलाया। उनका कहना था कि कहावत है कि घोड़ों को नहीं मिल रही है घास और गधे खा रहे हैं च्यवनप्राश।
ठीक इसी तरह से रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में भी हालात बने हुए हैं। एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष सचिन रजक के साथ कार्यकर्ता रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के मुख्य गेट पहुंचे जहां पुलिस ने उन्हें रोक दिया गया।
आरोप-फर्जी तरीके से नियुक्ति के आरोप
दअरसल, रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. राजेश वर्मा की नियुक्ति को लेकर भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन काफी समय से प्रदर्शन कर रही है। उनका आरोप है कि कुलपति की नियुक्ति फर्जी तरीके से हुई है। कुछ दिनों पहले भी एनएसयूआई ने नकली नोट लेकर कुलपति के समक्ष पहुंची थी। इस दौरान भी विश्वविद्यालय प्रबंधन और एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं के बीच जमकर बहस हुई थी। इसके बाद एनएसयूआई ने दस्तावेजों के आधार पर उनकी नियुक्ति को फर्जी बताया था।
विश्वविद्यालय के अंदर जाने से कार्यकर्ताओं को रोक दिया
गाड़ी दुर्गावती विश्वविद्यालय के मुख्य गेट में करीब 1 घंटे तक एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया इस दौरान सिविल लाइन, बेलबाग थाना पुलिस मौके पर पहुंची और विश्वविद्यालय के अंदर जाने से कार्यकर्ताओं को रोक दिया। एनएसयूआई गधों को लेकर विश्वविद्यालय पहुंचे हुए थे।
विश्वविद्यालय का निरीक्षण करवाना चाह रही थी। एनएसयूआई का आरोप है कि वर्तमान में बिना डिग्री वाले प्रोफेसर कुलपति बने हुए हैं जिसका कि गधों के जरिए निरीक्षण करवा कर विरोध जताया जा रहा है।