छतरपुर। बड़ामलहरा में विगत रोज रामकृपाल अग्रवाल एवं उनके परिवार के साथ आदतन आरोपी मंजू पटेरिया एवं अन्य दो लोगों द्वारा जानलेवा हमला कर घायल करने के मामले में आज अग्रवाल समाज द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया और आरोपियों पर हत्या के प्रयास की धारा बढ़ाए जाने की मांग को लेकर एसपी छतरपुर को ज्ञापन सौंपा इस मौके पर एडिशनल एसपी विक्रम सिंह ने ज्ञापन लेकर कार्यवाही का आश्वासन दिया गया फिलहाल इस पूरे मामले में बड़ामलहरा पुलिस ने आदतन आरोपी मंजू पटेरिया को गिरफ्तार कर लिया गया है लेकिन अग्रवाल समाज के लोगों द्वारा ऐसे अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की मांग की जा रही है इस अवसर पर अग्रवाल समाज के प्रभात अग्रवाल ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि बड़ामलहरा के रामकृपाल अग्रवाल व्यापारी हैं और इनके साथ आरोपियों द्वारा जानलेवा हमला किया गया है जिसकी वजह पीड़ित परिवार जिला चिकित्सालय में भर्ती हैं ऐसे आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास की धाराएं बढ़ाने सहित जिला बदर की कार्यवाही भी पुलिस को करना चाहिए इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार हरि अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।