BREAKING NEWS
KHABAR : कलेक्टर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट.. <<     KHABAR : कचरा प्रबंधन में लापरवाही नहीं होगी.. <<     KHABAR : पेटलावद को मिली विकास कार्यों की सौगात,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : 15 जुलाई को राजस्थान के सभी निजी विद्यालय.. <<     NEWS : राजस्थान समान नागरिक संहिता विधेयक-2026 पर.. <<     BIG NEWS : नीमच शहर का स्कीम नं. 34 और अज्ञात बदमाश, जब.. <<     BIG REPORT : नीमच जिले में थमा मानसून का दौर, पिछले.. <<     KHABAR : मंदसौर में निजी पैथोलॉजी लैब सेंटरों का.. <<     KHABAR : नीमच में पालक संघ सौंपेगा ज्ञापन,.. <<     KHABAR : नीमच शहर में 14 जुलाई को पेयजल सप्लाई रहेगी.. <<     KHABAR : बोरी कांड पर उबाल, थाने के बाहर जनसैलाब,.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले में सूखे जैसे हालात, फसल नहीं.. <<     शिवपुरी में दुकानों के ताले तोड़कर चोरी करने.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के तेवर.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में गो सम्मान आह्वान अभियान की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 3, 2024, 4:44 pm
KHABAR : राजधानी में अलाव जलाने पर प्रतिबंध, कचरा, सूखी पत्तियां-लकड़ियां और टायर जलाने पर होगी कार्रवाई, इस नंबर पर कर सकते हैं शिकायत, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में अब कड़कड़ाती ठंड में अलाव की राहत नहीं मिलेगी। भोपाल नगर निगम ने एक फरमान जारी किया है। जिसमें अलाव पर प्रतिबंध लगाया गया है। बढ़ते प्रदूषण के चलते शहर सरकार ने यह फैसला लिया है। कचरा, सूखी पत्तियां, लकड़ियां और टायर जलाने पर कार्रवाई होगी। नियमों के उल्लंघन करने वालों की शिकायत करने के लिए नंबर भी जारी किया गया है।


नगर निगम का फरमान
प्रदेश की राजधानी भोपाल में दिसंबर का महीना आते ही तापमान में गिरावट देखी जा रही है। दिन और रात का तापमान 3 से 4 डिग्री सेल्सियस लुढ़ गया है। वहीं भोपाल नगर निगम ने एक फरमान जारी किया है. जो गरीब बस्तियों और मजदूर वर्ग के लिए मुसीबत बन सकता है। दरअसल, शहर में अलाव जलाने पर प्रतिबंध लगाया गया है। यानी अब कड़कड़ाती ठंड में अलाव की राहत नहीं मिलेगी।


इस वजह से लिया फैसला
शहर की सरकार ने बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए यह फैसला लिया है। पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के पत्र पर निगम प्रशासन संज्ञान लेते हुए प्रतिबंध लगाया है। हालांकि रेन बसेरा, बस स्टैंड समेत अन्य सार्वजनिक स्थलों पर नगर निगम इलेक्ट्रिक हीटर की वैकल्पिक व्यवस्था करेगा।


टास्क फोर्स का गठन, होगी कार्रवाई
वहीं कचरा, सूखी पत्तियां, लकड़ियां और टायर जलने पर कार्रवाई होगी। भोपाल नगर निगम ने टास्क फोर्स बनाई है। नियमों के उल्लंघन करने पर दूरभाष नंबर 155303 भी जारी किया है। कहीं भी अलाव, कचरा, लकड़ी, पत्तियां समेत अन्य सामग्री को चला देखें तो इस नंबर पर शिकायत कर सकते हैं। शिकायत के बाद टास्क फोर्स की टीम तत्काल मौके पर पहुंचेगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE