BREAKING NEWS
KHABAR : कलेक्टर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट.. <<     KHABAR : कचरा प्रबंधन में लापरवाही नहीं होगी.. <<     KHABAR : पेटलावद को मिली विकास कार्यों की सौगात,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : 15 जुलाई को राजस्थान के सभी निजी विद्यालय.. <<     NEWS : राजस्थान समान नागरिक संहिता विधेयक-2026 पर.. <<     BIG NEWS : नीमच शहर का स्कीम नं. 34 और अज्ञात बदमाश, जब.. <<     BIG REPORT : नीमच जिले में थमा मानसून का दौर, पिछले.. <<     KHABAR : मंदसौर में निजी पैथोलॉजी लैब सेंटरों का.. <<     KHABAR : नीमच में पालक संघ सौंपेगा ज्ञापन,.. <<     KHABAR : नीमच शहर में 14 जुलाई को पेयजल सप्लाई रहेगी.. <<     KHABAR : बोरी कांड पर उबाल, थाने के बाहर जनसैलाब,.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले में सूखे जैसे हालात, फसल नहीं.. <<     शिवपुरी में दुकानों के ताले तोड़कर चोरी करने.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के तेवर.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में गो सम्मान आह्वान अभियान की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 3, 2024, 5:34 pm
KHABAR : कलेक्टर जनसुनवाई में फिर आत्महत्या का प्रयास, पेड़ पर रस्सी बांधकर पीड़ित महिला ने गले में लगाया फंदा, 10 साल से शिकायत के बाद भी नहीं मिला न्याय, पढे़ खबर 

Share On:-

सागर। कलेक्टर कार्यालय में मंगलवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब कलेक्टर परिसर में लगे एक पेड़ पर एक महिला फांसी लगाने का प्रयास करने लगी। वहां मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत ही दौड़कर महिला को पकड़ लिया। महिला ने रोते हुए बताया कि उसकी जमीन पर छल कपट पूर्वक कब्जा कर लिया गया। 10 साल से उसके पति का भी पता नहीं है कई बार अधिकारियों से शिकायत की लेकिन कुछ नहीं हुआ इस वजह से आत्महत्या करने मजबूर हुई।


दरअसल भूरी बाई पति सुखलाल अहिरवार उम्र 44 साल निवासी ग्राम बसाहरी है। महिला ने बताया कि गांव के ही धनिया बंजारन ने मेरे पति सुखलाल को झांसे में लेकर मेरी 2 एकड़ जमीन अपने नाम करा ली, जबकि मैंने जमीन नहीं बेची है। महिला ने बताया कि लगभग 10 साल से मेरे पति का भी कोई अता-पता नहीं है। कई बार अधिकारियों से कलेक्टर कार्यालय जनसुनवाई में भी शिकायत की लेकिन मेरे मामले में कोई कार्यवाही नहीं की, जिससे मजबूर होकर आज मैं आत्महत्या करने विवश हुई। महिला ने सागर कलेक्टर कार्यालय में मौजूद अधिकारियों से उसकी जमीन वापिस दिलाने और उसके पति को खोजने की गुहार लगाई है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE