नीमच। शहर में विश्व दिव्यांग दिवस के मौके पर दिव्यांगों के लिए मंगलवार शाम शहर के शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय मैदान पर सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग की ओर से खेलकूद, चित्रकला, रंगोली आदि प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें बढ़-चढ़कर विभिन्न आयु वर्ग के दिव्यांग बच्चों, महिलाओं और पुरुषों ने हिस्सा लिया।
इस मौके पर उपस्थित सभी दिव्यांगजनों के लिए नेत्र परीक्षण शिविर का भी आयोजन किया गया। जिसमें सभी लोगों की आंखों की जांच की गई और आवश्यक परामर्श दिया गया।