रतलाम। मंडल पर समपार फाटकों के स्थान पर रोड ओवर ब्रिज/रोड अंडर ब्रिज का निर्माण कार्य काफी तेजी से किया जा रहा है। रतलाम मंडल द्वारा वर्ष 2022-23 एवं वर्ष 2023-24 में कुल 35 समपार फाटकों के स्थान पर रोड ओवर ब्रिज/रोड अंडर ब्रिज का निर्माण समपार फाटक को बंद किया जा चुका है।
मंडल पर वर्ष 2024-25 में भी समपार फाटकों के स्थान पर आवश्यकतानुसार रोड ओवर ब्रिज/अंडर ब्रिज का निर्माण कार्य काफी शीघ्रता से जारी है तथा इस वर्ष नवम्बर, 2024 तक 09 समपार फाटकों के स्थान पर रोड ओवर ब्रिज/अंडर ब्रिज के निर्माण के लिए बंद किया गया है। इसके साथ ही मंडल के विभिन्न खंडों में 20 से अधिक समपार फाटकों के स्थान पर रोड अंडर ब्रिज का निर्माण कार्य हेतु निविदा का आवंटन किया जा चुका है जिसमें कुछ समपार फाटकों पर रोड अंडर ब्रिज के लिए 50 प्रतिशत से अधिक कार्य किया जा चुका है।
समपार फाटकों के स्थान पर रोड ओवर ब्रिज/रोड अंडर ब्रिज का निर्माण किये जाने से जहॉं एक ओर संरक्षा सुनिश्चित होती है वहीं दूसरी ओर ट्रेनों की तीव्र गति से परिचालन में भी मदद मिलती है। ब्रिज के बन जाने से सड़क उपयोगकर्ताओं को भी सुविधा मिलती है क्योंकि उन्हें ट्रैफिक जाम से निजात मिलता है एवं समपार फाटक बंद होने पर अनावश्यक इंतजार से मुक्ति मिलती है। समपार फाटकों के स्थान पर रोड ओवर ब्रिज/रोड अंडर ब्रिज का निर्माण ट्रेनों एवं सड़क पर चलने वाले वाहनों की गतिशिलता को बढ़ाता है।