मनासा। नगर के प्रतिष्ठित वस्त्र व्यवसायी फर्म घासीलाल फूलचंद गांधी से जयंत कुमार, अजित कुमार, वीरेंद्र कुमार के छोटे भाई एवं प्रदीप कुमार के बड़े भाई, स्व. सूरजमल गांधी के सुपुत्र एवं प्रणय गांधी के पूज्य पिताजी अशोक गांधी का दुखद निधन हो गया। मरणोपरांत नेत्रदान की सहमति हुई। आपकी नेत्रदान की सहज स्वीकृति ही स्व. अशोक को सच्ची ओर आत्मसंतोषप्रद श्रद्धाजंलि है। गोमाबाई नीमच के सहयोग से डॉ कमलाशंकर नागदा द्वारा नेत्र उत्सर्जित किए गए। उक्त महादान में लायंस क्लब से एमके डे, महेश राठी, प्रकाश झंवर, डॉ अनूप व्यास, नेमीचंद पाटीदार, प्रशांत शर्मा, अंकित सारडा, आश्विन सोनी एवं समाजसेवी गोपाल जोशी, बृजमोहन समदानी, ललित ओझा, बाबू भाई समदानी, चेतन गांधी उपस्थित रहे।