BREAKING NEWS
KHABAR : कलेक्टर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट.. <<     KHABAR : कचरा प्रबंधन में लापरवाही नहीं होगी.. <<     KHABAR : पेटलावद को मिली विकास कार्यों की सौगात,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : 15 जुलाई को राजस्थान के सभी निजी विद्यालय.. <<     NEWS : राजस्थान समान नागरिक संहिता विधेयक-2026 पर.. <<     BIG NEWS : नीमच शहर का स्कीम नं. 34 और अज्ञात बदमाश, जब.. <<     BIG REPORT : नीमच जिले में थमा मानसून का दौर, पिछले.. <<     KHABAR : मंदसौर में निजी पैथोलॉजी लैब सेंटरों का.. <<     KHABAR : नीमच में पालक संघ सौंपेगा ज्ञापन,.. <<     KHABAR : नीमच शहर में 14 जुलाई को पेयजल सप्लाई रहेगी.. <<     KHABAR : बोरी कांड पर उबाल, थाने के बाहर जनसैलाब,.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले में सूखे जैसे हालात, फसल नहीं.. <<     शिवपुरी में दुकानों के ताले तोड़कर चोरी करने.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के तेवर.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में गो सम्मान आह्वान अभियान की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 3, 2024, 7:34 pm
KHABAR : कलेक्‍टर ने जिला अधिकारियों की बैठक में नीमच सीएमओ को दिए निर्देश, कहा- आश्रय विहिन श्रमिक परिवारों को आश्रय के लिए शेड़ का निर्माण करें, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। शहर के शासकीय बालक उमावि क्रमांक-2 के प्रांगण में निवासरत आश्रय विहिन श्रमिक परिवारों को सर्दी से बचाव के लिए सब्‍जी मण्‍डी के पास उपलब्‍ध जमीन पर नगरपालिका शेड बनाकर आश्रय की व्‍यवस्‍था करें। यह कार्य एक सप्‍ताह में पूर्ण करने के निर्देश नीमच नगरपालिका के सीएमओ को कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा द्वारा जिला अधिकारियों की बैठक में दिए गए। बैठक में एडीएम लक्ष्‍मी गामड़, जिला पंचायत सीईओ अरविंद डामोर एवं सभी एसडीएम तथा जिला अधिकारी उपस्थित थे।
बैठक में कलेक्‍टर ने सभी जिला अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने विभाग को आवंटित भूमि, जो वर्तमान में अनुपयोगी है और भविष्‍य में भी उसका कोई उपयोग करने की संभावना नहीं है, ऐसी भूमि की जानकारी नजूल शाखा, कलेक्‍टर कार्यालय को 15 दिवस में अनिवार्य रूप से प्रस्‍तुत करें। जिससे कि अनुपयोगी भूमि का उपयोग अन्‍य महत्‍वपूर्ण प्रोजेक्‍ट के लिए किया जा सके।
बैठक में मुख्‍य चिकित्‍सा अधिकारी डॉ. दिनेश प्रसाद ने अवगत कराया कि दिव्‍यांगता प्रमाण पत्र बनाने के लिए 6 दिसम्‍बर से जिले में तहसील स्‍तर पर शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों में मेडिकल बोर्ड द्वारा दिव्‍यांगता का परीक्षण कर, दिव्‍यांगता के प्रमाण पत्र बनाए जाएंगे। पहला शिविर 6 दिसम्‍बर को जीरन में आयोजित किया जा रहा है। कलेक्‍टर ने दिव्‍यांगता प्रमाण पत्र बनाने के लिए आयोजित इन शिविरों का व्‍यापक प्रचार-प्रसार करवाने के निर्देश भी सभी सीएमओ, एसडीएम एवं जनपद सीईओ को दिए हैं।
बैठक में कलेक्‍टर ने महिला बाल विकास अधिकारी को निर्देश दिए कि वे स्‍वास्‍थ्‍य, महिला बाल विकास एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास, नगरीय निकायों की संयुक्‍त टीम बनाकर, जिले के सभी गांवों में कुपोषित (सेम) बच्‍चों का सर्वेक्षण कर, चिन्‍हाकन करने हेतु 11 दिसम्‍बर को एक दिवसीय अभियान आयोजित करें और बच्‍चों का चिन्‍हांकन कर, सूची प्रस्‍तुत करें। कलेक्‍टर ने ग्राम पंचायतों के नोडल अधिकारियों को भी इस कार्य का अपनी-अपनी पंचायतों में पर्यवेक्षण एवं निरीक्षण करने के निर्देश दिए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE