नीमच। शहर में विद्युत वितरण कंपनी कल 04 दिसंबर को मेन लाइन स्वीच मेंटेनेंस का कार्य करेगी। इस कार्य की वजह से झांझरवाड़ा फीडर से विद्युत आपूर्ति प्रभावित होगी। सहायक यंत्री (शहर) द्वारा बताया गया कि दिनांक 04.12.2024 (बुधवार) को 11 के.व्ही. मेन लाइन स्वीच मेंटेनेंस कार्य होने के कारण 11 केवी झांझरवाड़ा फीडर का विद्युत प्रदाय प्रातः 10.00 से दोपहर 02.00 बजे तक बंद रहेगा।
11 केव्ही झांझरवाड़ा फीडर बंद रहने से कृष्णा नगर, सिद्धि विनायक कॉलोनी, दुर्गा आईल मील, स्टेडियम, बं नं 59, मण्डी प्रांगण, बं नं 60 का कुछ क्षेत्र, स्वीमिंग पुल का क्षेत्र, बैनीवाल के कुंए तक, रेल्वे फाटक, स्टेशन रोड़, चमड़ा कारखाना, एकता कॉलोनी, आम्बेडकर कॉलोनी, ईदगाह के पीछे, फ्रैन्ड्स कॉलोनी आदि क्षेत्र प्रभावित होंगे।