BREAKING NEWS
KHABAR : कलेक्टर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट.. <<     KHABAR : कचरा प्रबंधन में लापरवाही नहीं होगी.. <<     KHABAR : पेटलावद को मिली विकास कार्यों की सौगात,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : 15 जुलाई को राजस्थान के सभी निजी विद्यालय.. <<     NEWS : राजस्थान समान नागरिक संहिता विधेयक-2026 पर.. <<     BIG NEWS : नीमच शहर का स्कीम नं. 34 और अज्ञात बदमाश, जब.. <<     BIG REPORT : नीमच जिले में थमा मानसून का दौर, पिछले.. <<     KHABAR : मंदसौर में निजी पैथोलॉजी लैब सेंटरों का.. <<     KHABAR : नीमच में पालक संघ सौंपेगा ज्ञापन,.. <<     KHABAR : नीमच शहर में 14 जुलाई को पेयजल सप्लाई रहेगी.. <<     KHABAR : बोरी कांड पर उबाल, थाने के बाहर जनसैलाब,.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले में सूखे जैसे हालात, फसल नहीं.. <<     शिवपुरी में दुकानों के ताले तोड़कर चोरी करने.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के तेवर.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में गो सम्मान आह्वान अभियान की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 3, 2024, 8:26 pm
KHABAR : नेशनल लोक अदालत में प्रकरणों के निराकरण पर बीएसएनएल उपभोक्‍ताओं को मिलेगी छूट, दिसंबर माह की इस तारीख को होगा आयोजन, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। आगामी 14 दिसंबर 2024 शनिवार को मध्‍यप्रदेश विधिक सेवा प्राधिकरण ,जबलपुर द्वारा सभी तहसील एवं जिला न्‍यायालयों में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें आपसी समझोतों के आधार पर प्रकरणों का निराकरण किया जावेगा। इसी तारतम्‍य में भारत संचार निगम लिमिटेंड मंदसौर ने भी अपनी राजस्‍व की लंबित राशि से संबंधित लगभग 124 प्रकरणों को नीमच, जावद एवं मनासा न्‍यायालयों में प्रस्‍तुत किया है। नेशनल लोक अदालत में प्रस्‍तुत किये जाने वाले प्रिलिटिगेशन प्रकरणों के लिए नीमच, जावद एवं मनासा के न्‍यायालयों में संम्‍बंधित खंडपीठ के पीठासीन अधिकारी के समक्ष उपस्थित होकर प्रकरणों का निराकरण किया जावेगा।
भारत संचार निगम लिमिटेड के लेखा अधिकारी एस.एस.सिसोदिया ने बताया , कि नेशनल  लोक अदालत में प्रकरणों के निराकरण के लिए विशेष छूट का प्रावधान रखा है। उपभोक्‍ताओं अपनी सुविधा के अनुसार प्रकरण के निराकरण के लिए बी.एस.एन.एल के कार्यालय में 14 दिसम्‍बर 2024 के पूर्व भी सम्‍पर्क कर छूट का फायदा उठा सकते हैं। दूरभाष, मोबाईल,एफ.टी.टी.एच.के लंबित राशि के प्रकरणों से संम्‍बंधित उपभोक्‍ताओं से बी.एस.एन.एल.ने आपसी समझोते से 10 से 50 प्रतिशत तक छूट का लाभ लेकर प्रकरण  निपटाने की अपील की है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE