BREAKING NEWS
KHABAR : कलेक्टर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट.. <<     KHABAR : कचरा प्रबंधन में लापरवाही नहीं होगी.. <<     KHABAR : पेटलावद को मिली विकास कार्यों की सौगात,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : 15 जुलाई को राजस्थान के सभी निजी विद्यालय.. <<     NEWS : राजस्थान समान नागरिक संहिता विधेयक-2026 पर.. <<     BIG NEWS : नीमच शहर का स्कीम नं. 34 और अज्ञात बदमाश, जब.. <<     BIG REPORT : नीमच जिले में थमा मानसून का दौर, पिछले.. <<     KHABAR : मंदसौर में निजी पैथोलॉजी लैब सेंटरों का.. <<     KHABAR : नीमच में पालक संघ सौंपेगा ज्ञापन,.. <<     KHABAR : नीमच शहर में 14 जुलाई को पेयजल सप्लाई रहेगी.. <<     KHABAR : बोरी कांड पर उबाल, थाने के बाहर जनसैलाब,.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले में सूखे जैसे हालात, फसल नहीं.. <<     शिवपुरी में दुकानों के ताले तोड़कर चोरी करने.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के तेवर.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में गो सम्मान आह्वान अभियान की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 4, 2024, 11:26 am
BIG REPORT : शपथ से पहले फडणवीस ने महाकाल से भस्म-प्रसाद बुलाया, पुजारी को फोन कर शपथ समारोह में शामिल होने का न्योता दिया, आज रवाना होंगे, पढे़ खबर

Share On:-

उज्जैन। महाराष्ट्र में नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह 5 दिसंबर को होगा। देवेंद्र फडणवीस मुख्यमंत्री बन सकते हैं। शपथ समारोह से पहले फडणवीस ने महाकाल मंदिर के पुजारी को निमंत्रण देते हुए भस्म और प्रसाद के साथ बुलाया है।


पं.आशीष पुजारी ने बताया कि फडणवीस ने उन्हें खुद फोन कर शपथ समारोह के लिए आमंत्रित किया है। उनके मुंबई आने-जाने के लिए फ्लाइट का टिकट, रुकने और गाड़ी की व्यवस्था भी की गई है। आशीष पुजारी ने बताया कि वे शपथ ग्रहण समारोह के लिए आज शाम को निकलेंगे। अपने साथ महाकाल का प्रसाद, दुपट्टा और रुद्राक्ष की माला लेकर जाएंगे।


महाकाल मंदिर आते रहे हैं फडणवीस
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री फडणवीस भगवान महाकाल के अनन्य भक्त हैं। पहली बार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बनने पर भी वे महाकाल का आशीर्वाद लेने उज्जैन आए थे। इसके बाद लगातार यहां आकर पूजन करते रहे हैं।


आशीष पुजारी ने कहा- देवेंद्र फडणवीस जी के यहां से न्योता आया है। उन्होंने महाकाल की भस्म और प्रसाद लेकर आने के लिए कहा है। आज शाम को मैं यहां से निकल जाऊंगा। कल शपथ ग्रहण समारोह है। कल शाम को या परसों सुबह लौटूंगा।


इससे पहले 3 दिसंबर की शाम को देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई स्थित सीएम हाउस वर्षा में कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से आधे घंटे की मुलाकात की। सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक में शिंदे उपमुख्यमंत्री बनने को राजी हो गए हैं।


मुंबई में आज भाजपा विधायक दल की बैठक भी होगी। इसमें विधायक दल का नेता चुना जाएगा। इसके बाद भाजपा के केंद्रीय पर्यवेक्षक विजय रूपाणी और निर्मला सीतारमण एकनाथ शिंदे से मिलेंगे। उनकी मौजूदगी में अंतिम सत्ता-साझेदारी के फॉर्मूले पर चर्चा की जाएगी। फिर मनोनीत मुख्यमंत्री और दोनों उपमुख्यमंत्री राज्यपाल से मिलेंगे और सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। शपथ समारोह 5 दिसंबर को शाम 5 बजे मुंबई के आजाद मैदान में होगा।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE