BREAKING NEWS
KHABAR : कलेक्टर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट.. <<     KHABAR : कचरा प्रबंधन में लापरवाही नहीं होगी.. <<     KHABAR : पेटलावद को मिली विकास कार्यों की सौगात,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : 15 जुलाई को राजस्थान के सभी निजी विद्यालय.. <<     NEWS : राजस्थान समान नागरिक संहिता विधेयक-2026 पर.. <<     BIG NEWS : नीमच शहर का स्कीम नं. 34 और अज्ञात बदमाश, जब.. <<     BIG REPORT : नीमच जिले में थमा मानसून का दौर, पिछले.. <<     KHABAR : मंदसौर में निजी पैथोलॉजी लैब सेंटरों का.. <<     KHABAR : नीमच में पालक संघ सौंपेगा ज्ञापन,.. <<     KHABAR : नीमच शहर में 14 जुलाई को पेयजल सप्लाई रहेगी.. <<     KHABAR : बोरी कांड पर उबाल, थाने के बाहर जनसैलाब,.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले में सूखे जैसे हालात, फसल नहीं.. <<     शिवपुरी में दुकानों के ताले तोड़कर चोरी करने.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के तेवर.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में गो सम्मान आह्वान अभियान की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 4, 2024, 11:50 am
BIG REPORT : लंबी दूरी की ट्रेनों में अभी से मिलने लगी वेटिंग, शादियों के सीजन से लेकर कुंभ तक ट्रेनें फुल, केवल शताब्दी-वंदे भारत में जगह, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। 10 दिसंबर और उसके बाद 14 जनवरी से शुरू होने वाले शादी-विवाह के सीजन और जनवरी अंत में प्रयागराज कुंभ के चलते ट्रेनों में अभी से वेटिंग मिलने लगी है। खासतौर पर लंबी दूरी की ट्रेनों में वेटिंग शुरू हो चुकी है। शताब्दी और वंदे भारत जरूर ऐसी ट्रेनें हैं, जिनमें दिल्ली तरफ आवागमन करने के लिए पर्याप्त संख्या में सीटें उपलब्ध हैं।


जिन ट्रेनों में विवाह सीजन और कुंभ के लिए सीटें बची हैं, उनकी संख्या काफी कम है। सीनियर डीसीएम सौरभ कटारिया का कहना है कि लगातार स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। कुंभ के लिए भी अलग से कुछ गाड़ियां चलाने का प्रस्ताव है।


शताब्दी और वंदे भारत में दिसंबर और जनवरी में 300 से 400 के बीच सीटें चेयरकार श्रेणी में हर दिन उपलब्ध हैं। हालांकि इनका किराया अन्य ट्रेनों के मुकाबले डेढ़ से दो गुना तक लग रहा है। इनके अलावा अमृतसर, कुशीनगर सहित वर्तमान में चलाई जा रही कुछ स्पेशल ट्रेनों में भी फिलहाल दिसंबर अंत तक बर्थ उपलब्ध हैं।


हालांकि रेल अधिकारियों का दावा है कि प्रयागराज कुंभ के लिए भोपाल मंडल सहित पश्चिम-मध्य रेल जोन के जबलपुर मंडल से एक-एक स्पेशल ट्रेन चलाए जाने की उम्मीद है। निशातपुरा स्थित कोच फैक्ट्री में 50 कोच ​का निर्माण कुंभ स्पेशल ट्रेनों के ​लिए चल रहा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE