उज्जैन। महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन, पूजन के लिए आने की योजना बना रहे हैं तो यह खबर आपके काम की है। अब तक महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन लाभ के साथ महाकाल लोक में भ्रमण करने वाले श्रद्धालु जल्दी ही मंदिर के पास ही महाकाल वन परिसर यानी पुराने अन्नक्षेत्र के पीछे, में ध्यान भी लगा सकेंगे।
उज्जैन स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने यहां वैदिक वाटिका में चार ध्यान कुटिया बनाई हैं। सीईओ संदीप शिवा के अनुसार इसका फिनिशिंग वर्क जारी है। उसके बाद इसे श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति को हैंडओवर कर दिया जाएगा। मंदिर प्रबंध समिति ही तय करेगी कि उनका संचालन कैसे किया जाएगा।
वर्तमान में श्रद्धालु केवल दर्शन करने के बाद लौट जाते हैं। ध्यान कुटिया और वैदिक वाटिका में उन्हें ध्यान लगाने की सुविधा भी मिलने लगेगी।