BREAKING NEWS
KHABAR : कलेक्टर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट.. <<     KHABAR : कचरा प्रबंधन में लापरवाही नहीं होगी.. <<     KHABAR : पेटलावद को मिली विकास कार्यों की सौगात,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : 15 जुलाई को राजस्थान के सभी निजी विद्यालय.. <<     NEWS : राजस्थान समान नागरिक संहिता विधेयक-2026 पर.. <<     BIG NEWS : नीमच शहर का स्कीम नं. 34 और अज्ञात बदमाश, जब.. <<     BIG REPORT : नीमच जिले में थमा मानसून का दौर, पिछले.. <<     KHABAR : मंदसौर में निजी पैथोलॉजी लैब सेंटरों का.. <<     KHABAR : नीमच में पालक संघ सौंपेगा ज्ञापन,.. <<     KHABAR : नीमच शहर में 14 जुलाई को पेयजल सप्लाई रहेगी.. <<     KHABAR : बोरी कांड पर उबाल, थाने के बाहर जनसैलाब,.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले में सूखे जैसे हालात, फसल नहीं.. <<     शिवपुरी में दुकानों के ताले तोड़कर चोरी करने.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के तेवर.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में गो सम्मान आह्वान अभियान की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 4, 2024, 12:16 pm
KHABAR : बिछिया गांव में उप स्वास्थ्य केंद्र दो हफ्तों से बंद, 3 हजार ग्रामीणों को नहीं मिल रही सेवा, महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता के पद खाली, पढे़ खबर 

Share On:-

धार। बिछिया गांव में उप स्वास्थ्य केंद्र होने के बावजूद स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध नहीं हो पा रही हैं। दो सप्ताह से भी ज्यादा समय से ये केंद्र बंद पड़ा है। क्योंकि यहां महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता का पद रिक्त है और सीएचओ प्रसूति अवकाश पर हैं। इसके कारण गांव के लगभग तीन हजार निवासियों को स्वास्थ्य सेवाओं से वंचित रहना पड़ रहा है।


जानकारी के अनुसार ग्राम बिछिया के उप स्वास्थ्य केंद्र भवन में लाखों रुपए खर्च कर सरकार ने ग्रामीणों को स्वास्थ्य लाभ उपलब्ध कराने के लिए आयुष्मान आरोग्य मंदिर का निर्माण किया था, लेकिन स्वास्थ्य कर्मचारियों की कमी और सीएचओ के अवकाश के कारण ये सुविधा अब ग्रामीणों के लिए बेकार हो चुकी है। ग्राम बिछिया के बुजुर्ग निवासी बद्री रामा ने बताया कि अस्पताल बंद रहता है। इलाज के लिए उन्हें पास के ग्राम बड़ोदिया या सरदारपुर जाना पड़ता है।


16 स्थानों पर महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता के पद खाली
सीबीएमओ डॉ. शीला मुजाल्दा ने बताया कि सरदारपुर क्षेत्र में 16 स्थानों पर महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता के पद रिक्त हैं, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं में समस्या पैदा हो रही है। उन्होंने बताया कि महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की मांग वरिष्ठ कार्यालय से लगातार की जा रही है, लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं निकला है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE