BREAKING NEWS
KHABAR : कलेक्टर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट.. <<     KHABAR : कचरा प्रबंधन में लापरवाही नहीं होगी.. <<     KHABAR : पेटलावद को मिली विकास कार्यों की सौगात,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : 15 जुलाई को राजस्थान के सभी निजी विद्यालय.. <<     NEWS : राजस्थान समान नागरिक संहिता विधेयक-2026 पर.. <<     BIG NEWS : नीमच शहर का स्कीम नं. 34 और अज्ञात बदमाश, जब.. <<     BIG REPORT : नीमच जिले में थमा मानसून का दौर, पिछले.. <<     KHABAR : मंदसौर में निजी पैथोलॉजी लैब सेंटरों का.. <<     KHABAR : नीमच में पालक संघ सौंपेगा ज्ञापन,.. <<     KHABAR : नीमच शहर में 14 जुलाई को पेयजल सप्लाई रहेगी.. <<     KHABAR : बोरी कांड पर उबाल, थाने के बाहर जनसैलाब,.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले में सूखे जैसे हालात, फसल नहीं.. <<     शिवपुरी में दुकानों के ताले तोड़कर चोरी करने.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के तेवर.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में गो सम्मान आह्वान अभियान की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 4, 2024, 12:55 pm
KHABAR : किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग ने किया वर्ष 2024-25 में नवाचार घटक अंतर्गत चिया बीज का वितरण, किसानों को दी आवश्यक जानकारियां, पढ़े खबर 

Share On:-

देवास। किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग द्वारा वर्ष 2024-25 में नवाचार घटक अंतर्गत चिया बीज (हिन्दी में नाम सब्जा या तुकमरिया) का वितरण जिले के 06 विकासखण्डों के 110 कृषकों को किया गया। जिसके अंतर्गत जिले में कुल 45 हेक्टर में चिया की फसल लगाई गई है। परियोजना संचालक ‘‘आत्मा’’ देवास द्वारा रबी में किसान की गेंहू और चने की फसल पर निर्भरता को कम करने के लिए चिया की खेती करने का सुझाव दिया गया। बुवाई हेतु चिया बीज की मात्रा 01 से 1.5 किलोग्राम प्रति एकड़ रखी जाती है एवं चिया की फसल 120-130 दिनों में परिपक्व होकर 3-4 क्विंटल प्रति एकड़ उत्पादन देती है। जिसका बाजार मूल्य लगभग 15-20 हजार रूपये प्रति क्विंटल या उससे ज्यादा होता है। चिया फसल कम सिंचाई में हो जाती है, एवं कीटों का प्रकोप भी कम होता है। जिससे किसानों को गेंहू और चने की फसल की अपेक्षा कम लागत में ज्यादा मुनाफा होगा।

चिया में औषधीय गुण प्रोटिन, वसा, खनीज लवण एवं विटामिन्स प्रचुर मात्रा में पाये जाते है। इसके सेवन से मांस-पेशीया, मस्तिश्‍क कोशिकाये और तंत्रिकातंत्र मजबूत होता है। इसके साथ-साथ ओमेगो 3 व ओमेगो 6, फेटी एसीड, पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। यह मधुमेह को कम करने में भी सहायक माना जाता है।  

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE