नीमच। दिनांक 01/12/24 विश्व एड्स दिवस के उपलक्ष्य में जिला अस्पताल एवं रामाकृष्णा फाउंडेशन की सहभागिता से रंगोली कार्यक्रम आयोजित कर जागरूक किया गया। विश्व एड्स दिवस के उपलक्ष्य में सुंदर एवं भव्य रंगोली बनाई गई। रेड रिबन लगाकर जागरूकता के विषय में जानकारी प्रदान की गई। ज्यादा से ज्यादा लोग स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहे एवं आने वाले समय में पूर्णतः यह समाप्ति की चरण सीमा पर हो यह प्रण लिया गया। इस उपलक्ष्य में आने वाले समय में होने वाले कार्यक्रमों के विषय पर चर्चा की गई, जिसमें जिला चिकित्सालय से सीएमएचओ सर डाँ़ प्रसाद, नोडल अधिकारी मनीष यादव, एआरटी सेंटर्स से डॉ. तनु जैन मैडम सहित अन्य स्टाफ आईसीटीसी विभाग से दिनेश गोपाल रामाकृष्णा फाउंडेशन से प्रोजेक्ट मैनेजर विकास अहीर काउंसलर राखी राजोरा व अन्य स्टॉफ एवं विहान संस्था से डायरेक्टर प्यारे सिंह स्टॉफ की सहभागिता रही एवं जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया।