BREAKING NEWS
KHABAR : कलेक्टर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट.. <<     KHABAR : कचरा प्रबंधन में लापरवाही नहीं होगी.. <<     KHABAR : पेटलावद को मिली विकास कार्यों की सौगात,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : 15 जुलाई को राजस्थान के सभी निजी विद्यालय.. <<     NEWS : राजस्थान समान नागरिक संहिता विधेयक-2026 पर.. <<     BIG NEWS : नीमच शहर का स्कीम नं. 34 और अज्ञात बदमाश, जब.. <<     BIG REPORT : नीमच जिले में थमा मानसून का दौर, पिछले.. <<     KHABAR : मंदसौर में निजी पैथोलॉजी लैब सेंटरों का.. <<     KHABAR : नीमच में पालक संघ सौंपेगा ज्ञापन,.. <<     KHABAR : नीमच शहर में 14 जुलाई को पेयजल सप्लाई रहेगी.. <<     KHABAR : बोरी कांड पर उबाल, थाने के बाहर जनसैलाब,.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले में सूखे जैसे हालात, फसल नहीं.. <<     शिवपुरी में दुकानों के ताले तोड़कर चोरी करने.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के तेवर.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में गो सम्मान आह्वान अभियान की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 4, 2024, 1:30 pm
KHABAR : उज्जैन में अब एक साथ बैठेंगे कलेकटर-एसपी, पुलिस कंट्रोल रूम के पास 3 एकड़ में बनेगी जी प्लस-6 हाईराईज, 90 करोड़ रुपए आएगी लागत, पढे़ खबर 

Share On:-

उज्जैन। सीएम डॉ. मोहन यादव की पहल पर शहर के मध्य फ्रीगंज में माधव नगर थाने के पास 90 करोड़ रुपए की लागत से नई बिल्डिंग बनेगी। पुलिस कंट्रोल रूम के पास पुलिस विभाग की लगभग तीन एकड़ जमीन पर पुलिस-प्रशासन की संयुक्त एकीकृत हाईराइज बिल्डिंग का निर्माण किया जाएगा। इससे आम लोगों को कलेक्टर और एसपी सहित अन्य अधिकारी एक ही जगह उपलब्ध हो सकेंगे।


माधव नगर थाने के पास प्रस्तावित बिल्डिंग जी प्लस-6 क्षमता की होगी। इसका निर्माण मप्र पुलिस हाउसिंग कार्पाेरेशन द्वारा किया जाएगा। शासन से हरी झंडी मिलने के बाद एकीकृत बिल्डिंग के ले आउट और डिजाइन पर काम शुरू हो गया है।


वर्तमान में एसपी और कलेक्टर ऑफिस के बीच आम लोगों को 2.5 किलोमीटर का फासला तय करना पड़ता है। एसपी व कलेक्टर कार्यालय एक ही जगह होने का बड़ा फायदा लोगों के साथ पुलिस-प्रशासन को भी होगा। नई बिल्डिंग बनने के बाद कोठी स्थित कलेक्टर ऑफिस की बिल्डिंग में एडीजी व कमिश्नर-आईजी के कार्यालय शिफ्ट हो जाएंगे । यहां पर एडीजी, आईजी, डीआईजी और संभागायुक्त सहित उपायुक्त स्तर के अधिकारी एक साथ बैठेंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE