BREAKING NEWS
KHABAR : कलेक्टर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट.. <<     KHABAR : कचरा प्रबंधन में लापरवाही नहीं होगी.. <<     KHABAR : पेटलावद को मिली विकास कार्यों की सौगात,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : 15 जुलाई को राजस्थान के सभी निजी विद्यालय.. <<     NEWS : राजस्थान समान नागरिक संहिता विधेयक-2026 पर.. <<     BIG NEWS : नीमच शहर का स्कीम नं. 34 और अज्ञात बदमाश, जब.. <<     BIG REPORT : नीमच जिले में थमा मानसून का दौर, पिछले.. <<     KHABAR : मंदसौर में निजी पैथोलॉजी लैब सेंटरों का.. <<     KHABAR : नीमच में पालक संघ सौंपेगा ज्ञापन,.. <<     KHABAR : नीमच शहर में 14 जुलाई को पेयजल सप्लाई रहेगी.. <<     KHABAR : बोरी कांड पर उबाल, थाने के बाहर जनसैलाब,.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले में सूखे जैसे हालात, फसल नहीं.. <<     शिवपुरी में दुकानों के ताले तोड़कर चोरी करने.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के तेवर.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में गो सम्मान आह्वान अभियान की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 4, 2024, 1:50 pm
KHABAR : इंदौर में 2002 के बाद संघ का ऐतिहासिक प्रदर्शन, बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के खिलाफ सड़कों पर उतरे 4 लाख से ज्यादा लोग, केंद्र सरकार से की ये मांग, पढे़ खबर 

Share On:-

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने साल 2002 के बाद सकल हिंदू समाज के बैनर तले अब तक का सबसे बड़ा प्रदर्शन किया। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए इतने कम समय में चार लाख से ज्यादा लोग सुबह 7 बजे से ही इंदौर के लालबाग स्थित मैदान पर पहुंचना शुरू हो गए और जनसैलाब बांग्लादेश के खिलाफ इंदौर में नजर आया। वहीं संघ ने भारत सरकार से बांग्लादेश सरकार पर दबाव बनाकर अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और धार्मिक स्वतंत्रता कायम रहने का आग्रह किया है।


बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों के विरोध में आयोजित इस रैली में लगभग चार लाख लोग शामिल हुए। लालबाग मैदान से शुरू हुई यह विशाल रैली कलेक्टर कार्यालय पहुंची। जहां राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया। संघ ने इस विरोध प्रदर्शन के लिए आधे दिन इंदौर बंद का आह्वान किया था। जिसे व्यापारिक संगठनों और सामाजिक समूहों का व्यापक समर्थन मिला। लालबाग मैदान से सुबह 9 बजे रैली शुरू हुई, जिसमें 400 से अधिक संगठनों और बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया।


रैली में सौंपे गए ज्ञापन में संयुक्त राष्ट्र और अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग से बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों की जांच की मांग की गई है। संघ ने भारत सरकार से आग्रह किया कि वह बांग्लादेश सरकार पर दबाव बनाए ताकि अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित हो और धार्मिक स्वतंत्रता कायम रहे।


ज्ञापन में की ये मांग
अंतर्राष्ट्रीय समुदाय इस गंभीर मुद्दे पर ध्यान दे।
अंतर्राष्ट्रीय जांच समिति बनाकर इन अत्याचारों की निष्पक्ष और स्वतंत्र जांच कराई जाए।
दोषियों को कड़ी सजा दी जाए ताकि ऐसे अपराध दोबारा न हों।

बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार की घटनाएं
ज्ञापन में बांग्लादेश में हाल ही में हुई घटनाओं का भी जिक्र किया गया है।

28 नवंबर 2024 ढाका में इस्कॉन भक्तों को धार्मिक कर्तव्य निभाने के लिए गिरफ्तार किया गया।
27 नवंबर 2024 मेमन सिंह में एक हिंदू दुकानदार पर हमला कर उसकी दुकान लूट ली गई।
26 नवंबर 2024 सिरसागंज में लोकनाथ मंदिर पर पेट्रोल बम फेंका गया।
24 नवंबर 2024 एक हिंदू लड़की का जबरन धर्मांतरण कर आतंकी संगठन में शामिल किया गया।
20 नवंबर 2024 हिंदू समुदाय के घरों और दुकानों को आग के हवाले किया गया।
19 सितंबर 2024 कई हिंदू मंदिरों को तोड़कर आगजनी की गई।


पूर्व मंत्री उषा ठाकुर ने कही ये बात
वहीं रैली के दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री उषा ठाकुर ने कहा कि अगर बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार नहीं रुके, तो भारत पीछे नहीं हटेगा। इस प्रकार के कृत्यों के खिलाफ भारत मुंहतोड़ जवाब देगा। इस प्रदर्शन के जरिए संघ ने संयुक्त राष्ट्र और अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठनों से कार्रवाई की मांग की है। हिंदू समुदाय की सुरक्षा और धार्मिक स्वतंत्रता सुनिश्चित करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय दबाव बनाने का आग्रह किया गया है।


 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE