BREAKING NEWS
KHABAR : कलेक्टर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट.. <<     KHABAR : कचरा प्रबंधन में लापरवाही नहीं होगी.. <<     KHABAR : पेटलावद को मिली विकास कार्यों की सौगात,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : 15 जुलाई को राजस्थान के सभी निजी विद्यालय.. <<     NEWS : राजस्थान समान नागरिक संहिता विधेयक-2026 पर.. <<     BIG NEWS : नीमच शहर का स्कीम नं. 34 और अज्ञात बदमाश, जब.. <<     BIG REPORT : नीमच जिले में थमा मानसून का दौर, पिछले.. <<     KHABAR : मंदसौर में निजी पैथोलॉजी लैब सेंटरों का.. <<     KHABAR : नीमच में पालक संघ सौंपेगा ज्ञापन,.. <<     KHABAR : नीमच शहर में 14 जुलाई को पेयजल सप्लाई रहेगी.. <<     KHABAR : बोरी कांड पर उबाल, थाने के बाहर जनसैलाब,.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले में सूखे जैसे हालात, फसल नहीं.. <<     शिवपुरी में दुकानों के ताले तोड़कर चोरी करने.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के तेवर.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में गो सम्मान आह्वान अभियान की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 4, 2024, 3:27 pm
BIG NEWS : बकाया बिजली बिल वसूली महाभियान के दौरान किसानों के खेतों और कुओं पर लगे विद्युत उपकरण किए जप्त, पढ़े भगत मांगरिया की खबर 

Share On:-

चीताखेड़ा। मध्य प्रदेश पश्चिमी क्षेत्रीय विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड भोपाल के द्वारा पूरे प्रदेश में बकाया बिजली बिल वसूली महाभियान चलाया जा रहा है, इसी अभियान के तहत जिला नीमच अधीक्षण यंत्री (सुप्रिडेंट इंजिनियर) आशीष आचार्य के निर्देशानुसार जिला नीमच कार्यपालन यंत्री(एक्सिक्यूटिव इंजिनियर) ओ.पी. सेन के आदेशानुसार सहायक यंत्री चीताखेड़ा रोशन लाल अग्रवाल के मार्गदर्शन में बुधवार को बकाया वसूली महाभियान के तहत बिजली बिल राशि वसूली हेतु गांव-गांव, खेत- खेत अभियान चीताखेड़ा क्षेत्र में शुरू किया गया।

बुधवार को मध्य प्रदेश पश्चिमी क्षेत्रीय विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड नीमच के टेस्टिंग सुपरवाइजर सुरेश वर्मा की 5 सदस्यीय अधिकारियों की टीम के साथ चीताखेड़ा बिजली विभाग विद्युत लाइनमैन विनोद केथवास, हेल्पर राधेश्याम सोनी,अंतिम गहलोत,राकेश गौड़ के द्वारा गांव-गांव खेत खलियानों में बिजली बिल बकाया राशि वसूली हेतु धरपकड़ शुरू की गई। जिसमें अलग-अलग 9 विद्युत उपभोक्ताओं में 40 हजार रूपए बकाया है जिनमें से  रामनगर में विद्युत उपभोक्ताओं ने राशि जमा नहीं किए जाने पर कुएं में से बिजली विभाग के अधिकारियों ने विद्युत मोटर, स्टार्टर, केबिले आदि विद्युत उपकरण जप्त किए गए हैं। लाइनमैन विनोद केथवास ने बताया है कि बिजली के उपभोक्ता समय पर बिजली की खपत की राशि जमा करवाए और कोई भी उपभोक्ता बिजली की चोरी नहीं करें और बिजली विभाग द्वारा की जाने वाली कानूनी कार्रवाई से बचें। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE