BREAKING NEWS
KHABAR : कलेक्टर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट.. <<     KHABAR : कचरा प्रबंधन में लापरवाही नहीं होगी.. <<     KHABAR : पेटलावद को मिली विकास कार्यों की सौगात,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : 15 जुलाई को राजस्थान के सभी निजी विद्यालय.. <<     NEWS : राजस्थान समान नागरिक संहिता विधेयक-2026 पर.. <<     BIG NEWS : नीमच शहर का स्कीम नं. 34 और अज्ञात बदमाश, जब.. <<     BIG REPORT : नीमच जिले में थमा मानसून का दौर, पिछले.. <<     KHABAR : मंदसौर में निजी पैथोलॉजी लैब सेंटरों का.. <<     KHABAR : नीमच में पालक संघ सौंपेगा ज्ञापन,.. <<     KHABAR : नीमच शहर में 14 जुलाई को पेयजल सप्लाई रहेगी.. <<     KHABAR : बोरी कांड पर उबाल, थाने के बाहर जनसैलाब,.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले में सूखे जैसे हालात, फसल नहीं.. <<     शिवपुरी में दुकानों के ताले तोड़कर चोरी करने.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के तेवर.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में गो सम्मान आह्वान अभियान की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 4, 2024, 3:35 pm
BIG NEWS : चित्तौड़ की पारसोली थाना पुलिस और काली अंधेरी रात, जब तस्कर ने लगाया बिना नंबर की बोलेरो पिकअप में टॉप गैर तो खाकी ने की घेराबंदी, फिर जैसे ही हटाया तिरपाल तो माजरा देख उड़ गए होश, भारी मात्रा में हो रही थी अवैध मादक पदार्थ की तस्करी, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। पारसोली थाना पुलिस ने मादक पदार्थ की तस्करी के विरुद्ध बडी कार्यवाही करते हुए मंगलवार को नेशनल हाईवे पर नाकाबंदी के दौरान एक बोलरो पिकअप से 46 कट्टों में भरा 944 किग्रा अवैध अफीम डोडाचूरा जब्त किया है। 


जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि पुलिस मुख्यालय राजस्थान द्वारा अवैध मादक पदार्थाे की तस्करी, अवैध शराब की तस्करी, अवैध खनन एवं भूमाफिया जैसे अपराधों में लिप्त अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही हेतु चलाये गए विशेष अभियान अन्तर्गत एएसपी रावतभाटा भगवत सिंह व डीएसपी बेगूं अंजलि सिंह के निर्देशन में थानाधिकारी पारसोली प्रेमसिंह के नेतृत्व में एएसआई चंदन सिंह, कानि मनोज, प्रितम, जितेन्द्र व शीशराम द्वारा पारसोली थाना अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 27 से बानोडा आने जाने वाले रोड पर निगरानी रखी जा रही थी। रात्रि करीब 11 बजे बानोडा की तरफ से एक बिना नम्बरी बोलेरो पिकअप तेज गति से आई जिसके चालक को पिकअप को रोकने का इशारा किया तो पिकअप चालक व उसका साथी पिकअप को चालु अवस्था में छोडकर रात्री के अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। पिकअप की नियमानुसार तलाशी ली गई तो पिकअप के पीछे की बॉडी में तिरपाल की आड में काले एवं सफेद रंग के कट्टे ठूंस तूंस कर भरे पाये गए। सभी कट्टो को पिकअप से नीचे उतारकर गिनती की गई तो 46 कट्टे में कुल 944 किलोग्राम अफीम डोडाचूरा मिला। उक्त अवैध अफीम डोडाचूरा एवं पिकअप को जब्त कर अज्ञात पिकअप चालक एवं उसके साथी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE