BREAKING NEWS
KHABAR : कलेक्टर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट.. <<     KHABAR : कचरा प्रबंधन में लापरवाही नहीं होगी.. <<     KHABAR : पेटलावद को मिली विकास कार्यों की सौगात,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : 15 जुलाई को राजस्थान के सभी निजी विद्यालय.. <<     NEWS : राजस्थान समान नागरिक संहिता विधेयक-2026 पर.. <<     BIG NEWS : नीमच शहर का स्कीम नं. 34 और अज्ञात बदमाश, जब.. <<     BIG REPORT : नीमच जिले में थमा मानसून का दौर, पिछले.. <<     KHABAR : मंदसौर में निजी पैथोलॉजी लैब सेंटरों का.. <<     KHABAR : नीमच में पालक संघ सौंपेगा ज्ञापन,.. <<     KHABAR : नीमच शहर में 14 जुलाई को पेयजल सप्लाई रहेगी.. <<     KHABAR : बोरी कांड पर उबाल, थाने के बाहर जनसैलाब,.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले में सूखे जैसे हालात, फसल नहीं.. <<     शिवपुरी में दुकानों के ताले तोड़कर चोरी करने.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के तेवर.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में गो सम्मान आह्वान अभियान की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 4, 2024, 4:04 pm
KHABAR : जिला पंचायत सभाकक्ष में जिला कोषालय ने किया टीडीएस एवं टीसीएस जागरूकता कार्यशाला का आयोजन, सभी आहरण संवितरण अधिकारी रहे मौजूद, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार बुधवार को जिला पंचायत सभाकक्ष नीमच में जिला कोषालय नीमच द्वारा टीडीएस एवं टीसीएस जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में आयकर आयुक्‍त इंदौर बिरजु थामस, आयकर अधिकारी उज्‍जैन अरूण शर्मा, जिला आयकर अधिकारी नीमच अशोक शर्मा, जिला पंचायत सीईओ अरविंद डामोर एवं जिला कोषालय अधिकारी बीएम सुरावत सहित सभी आहरण संवितरण अधिकारी उपस्थित थे।
कार्यशाला में आयकर अधिकारी उज्‍जैन अरूण कुमार शर्मा ने कहा कि सभी डीडीओ माह जनवरी से मार्च तक बकाया टैक्स काटना सुनिश्चित करें, किसी भी प्रकार की छूट ना दे। सभी डीडीओ यह ध्‍यान रखें, कि यदि 30 हजारसे एक लाख तक या उससे अधिक का भुगतान होता है, तो 1 प्रतिशत या 2 प्रतिशत टी.डी.एस. काटना सुनिश्चित करें। कोई भी डीडीओ टी.डी.एस. काटने में कोई शिथिलता ना बरतें। हर 3 महीने में सी.ए. से फॉर्म 24 क्‍यूअवश्य भरवाए, और टी.डी.एस. रिर्टन दाखिल करवाएं।यदि कोई लेट लतीफ फाइल करते है, तो 200 रूपए रोजाना पेनल्टी टी.डी.एस. या टी.सी.एस. फाइल में पेनल्टी लगती है, जो कि आहरण संवितरण अधिकारी द्वारा स्‍वयं के वेतन से वहन करना होगा। जिस भी विभाग के टैक्स बकाया है, वह टैक्स दिसम्‍बर एवं जनवरी के वेतन से पूर्ण जमा करना सुनिश्चित करें। कार्यशाला में आहरण संवितरण अधिकारियों के प्रश्‍नों का समाधान भी किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE