खरगोन। जिले के महेश्वर की काकड़ादा चौकी की घटना खलघाट फोरलेन के गणपति घाट की नई सड़क पर रात को करीब 11 बजे कुछ अज्ञात लोगों द्वारा , यात्रियों से भरी बस पर पथराव कर दिए गए। घटना की जानकारी लगते ही धामनोद एवं काकड़दा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस द्वारा आसपास सर्चिंग की गई, किंतु जब तक बदमाश भाग चुके थे ।देर रात तक पुलिस सड़क पर ही गस्ती करते नजर आई।
जानकारी अनुसार, गणपति घाट की इंदौर से धामनोद की तरफ जाने वाली 9 किलोमीटर की नई सड़क बनाई गई जिसका शुभारंभ चार दिन पहले किया गया है। जिसके बाद नई सड़क से यातायात चालू हो गया। मंगलवार रात करीब 11 बजे इंदौर की तरफ से मुंबई की तरफ जा रही यात्रियों से भरी बस पर किसी अज्ञात बदमाशों द्वारा , पथराव कर दिए गए जिसमें बस के एक तरफ के कांच फूट गए। बस चालको ने, काकड़दा चौकी पर आकर घटना की पूरी जानकारी दी गई। जिसके बाद धामनोद थाना प्रभारी संतोष दूधी एवं काकड़दा चौकी प्रभारी मिथुन चौहान चार गाड़ियों का बल लेकर घटनास्थल पहुंचे। जहां आसपास तलाशी की गई, किंतु बदमाश गाड़ियों को देखकर भाग चुके थे। पुलिस द्वारा करीब 1 घंटे घटनास्थल पर रुककर आसपास जंगल क्षेत्र में भी सर्चिंग की , किंतु सफलता नहीं मिल पाई। वहीं धामनोद थाना प्रभारी संतोष दूधी ने रात्रि में पूरे घाट पर दो वाहनों को गस्ती करने के लिए छोड़ा गया जो सुबह तक नई सड़क पर गश्ती करते नजर आई। जिसके बाद कोई घटना नहीं हो सकी। वहीं थाना प्रभारी ने बतायां कि पुरानी सड़क एवं नई सड़क पर दोनों तरफ दोनों अलग-अलग वाहनों से गस्ती कराई जाएगी। जिससे बदमाश घटनाओं को अंजाम नहीं दे सके। बताया जा रहा है कि, एक घर पर मान का कार्यक्रम था जहां पर बहुत सारे मेहमान आए थे वह रोड से गुजर रहे थे। इस दौरान किसी बस वाले ने, तेज रफ्तार में बस निकाली तो उन्होंने पत्थर मारे जिससे बस का कांच फूटा।