BREAKING NEWS
KHABAR : कलेक्टर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट.. <<     KHABAR : कचरा प्रबंधन में लापरवाही नहीं होगी.. <<     KHABAR : पेटलावद को मिली विकास कार्यों की सौगात,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : 15 जुलाई को राजस्थान के सभी निजी विद्यालय.. <<     NEWS : राजस्थान समान नागरिक संहिता विधेयक-2026 पर.. <<     BIG NEWS : नीमच शहर का स्कीम नं. 34 और अज्ञात बदमाश, जब.. <<     BIG REPORT : नीमच जिले में थमा मानसून का दौर, पिछले.. <<     KHABAR : मंदसौर में निजी पैथोलॉजी लैब सेंटरों का.. <<     KHABAR : नीमच में पालक संघ सौंपेगा ज्ञापन,.. <<     KHABAR : नीमच शहर में 14 जुलाई को पेयजल सप्लाई रहेगी.. <<     KHABAR : बोरी कांड पर उबाल, थाने के बाहर जनसैलाब,.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले में सूखे जैसे हालात, फसल नहीं.. <<     शिवपुरी में दुकानों के ताले तोड़कर चोरी करने.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के तेवर.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में गो सम्मान आह्वान अभियान की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 4, 2024, 4:20 pm
KHABAR : सुभाष यादव मेमोरियल डिग्री कॉलेज बोरावां एवं गुलाबबाई यादव स्मृति शिक्षा महाविद्यालय बोरावां के विद्यार्थियों ने विश्व एड्स दिवस के अवसर पर ग्रामीणों को किया जागरूक, पढे़ अबरार पठान की खबर 

Share On:-

कसरावद। सुभाष यादव मेमोरियल डिग्री कॉलेज एवं गुलाब बाई यादव स्मृति शिक्षा महाविद्यालय बोरावां की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयंसेवकों ने रविवार 1 दिसम्बर 2024 को विश्व एड्स दिवस के अवसर पर युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय भारत सरकार एवं उच्च शिक्षा विभाग व राज्य एड्स नियंत्रण प्रकोष्ठ मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार  कसरावद तहसील के ग्राम ग्राम उटावद उमरिया में एड्स रोग के प्रति ग्रामीण जनता को जागरूक करने के लिये बड़ी संख्या में छात्र छात्राओ ने रैली निकालकर  नारों के माध्यम से ग्रामवासियों को जागरूक किया। पूर्व केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री अरुण यादव ने प्रेषित अपने संदेश में कहा कि हर वर्ष 1 दिसंबर को विश्व एड्स दिवस मनाया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को एड्स महामारी के प्रति जागरूक करना है। विश्व एड्स दिवस मनाने की शुरुआत साल 1988 में विश्व स्वास्थ्य संगठन ने की थी।  


महाविद्यालय के निदेशक डॉ. सुरेंन्द्र कुमार तिवारी ने कहा इस साल विश्व एड्स दिवस की थीम ‘‘समानता’’ है। इस दिन दुनियाभर में सरकारी और गैर सरकारी संगठन ‘‘एड्स से बचाव’’ विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करते हैं। पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री अरुण यादव ने विद्यार्थियों द्वारा आयोजित जागरूकता रैली की सराहना की। रैली कसरावद बस स्टेण्ड सहित नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए अरिहन्त नगर तक निकाली गई।  

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE