BREAKING NEWS
KHABAR : कलेक्टर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट.. <<     KHABAR : कचरा प्रबंधन में लापरवाही नहीं होगी.. <<     KHABAR : पेटलावद को मिली विकास कार्यों की सौगात,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : 15 जुलाई को राजस्थान के सभी निजी विद्यालय.. <<     NEWS : राजस्थान समान नागरिक संहिता विधेयक-2026 पर.. <<     BIG NEWS : नीमच शहर का स्कीम नं. 34 और अज्ञात बदमाश, जब.. <<     BIG REPORT : नीमच जिले में थमा मानसून का दौर, पिछले.. <<     KHABAR : मंदसौर में निजी पैथोलॉजी लैब सेंटरों का.. <<     KHABAR : नीमच में पालक संघ सौंपेगा ज्ञापन,.. <<     KHABAR : नीमच शहर में 14 जुलाई को पेयजल सप्लाई रहेगी.. <<     KHABAR : बोरी कांड पर उबाल, थाने के बाहर जनसैलाब,.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले में सूखे जैसे हालात, फसल नहीं.. <<     शिवपुरी में दुकानों के ताले तोड़कर चोरी करने.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के तेवर.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में गो सम्मान आह्वान अभियान की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 4, 2024, 4:25 pm
BIG REPORT : लीला भाभी ने अनोखे अंदाज में सांसद को याद दिलाया वादा, कहा- जब तक तोड़ेंगे नहीं, तब तक नेता जी को छोड़ेंगे नहीं, पढे़ खबर 

Share On:-

सीधी। अपने अनोखे अंदाज से चर्चा में रहने वाली लीला साहू एक बार फिर अपने नए वीडियो को लेकर सुर्खियों में है। सड़क के लिए पीएम मोदी से गुहार लगाने वाली महिला ने इस बार वादा खिलाफी करने वाले स्थानीय सांसद को घेरा है। उनका वादा याद दिलाते हुए पूछा- आपको क्या लगा था, हम नहीं लौटेंगे? जब तक इसे तोड़ेंगे नहीं, तब तक नेताजी को छोड़ेंगे नहीं।” सोशल मीडिया स्टार बन चुकी लीला साहू का ये नया वीडियो अब जमकर वायरल हो रहा है। हालांकि, यह विडियो कब का है, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। 


गई नवंबर गई बरसात, नेता के वादा बहिगा साथ
दरअसल, सीधी जिले की निवासी लीला साहू ने कटाक्ष करते हुए कहा, गई नवंबर गई बरसात, नेता के वादा बहिगा साथ (नेता का वादा साथ में बह गया)।मैं  आपको बताना चाहती हूं कि सीधी जिले के नेता डॉ. राजेश मिश्रा ने कहा था कि नवंबर में काम शुरू हो जाएगा। लेकिन आज तक काम चालू नहीं हुआ है। सांसद ने कहा था कि मैं वर्किंग मीडिया वाला हूं, सोशल मीडिया वाला नहीं। अब कहां गया आपका वर्किंग मीडिया? बरसात तो बीत गया और नवंबर भी बीत गया। अब आपको क्या चाहिए?


सड़क निर्माण को लेकर पीएम मोदी से लगा चुकी हैं गुहार
बता दें कि सोशल मीडिया स्टार लीला साहू बघेली भाषा में माननीयों पर तंज कसते हुए वीडियो बनाती हैं। 4 जुलाई 2024 को जनपद सीधी के खड्डी खुर्द वाली लीला भाभी ने वीडियो बनाकर पीएम नरेंद्र मोदी से अपने गांव की सड़क बनवाने की मांग की थी। उस समय सड़क निर्माण का यह मामला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक गूंज गया था और चौनलों की सुर्खियां बन गया था। अब एक बार फिर उन्होंने सड़क निर्माण को लेकर शासन से मांग की है। देखना यह होगा कि उनकी मांग पर नेताजी और प्रशासनिक अधिकारी कब ध्यान देते हैं? 


 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE