BREAKING NEWS
KHABAR : कलेक्टर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट.. <<     KHABAR : कचरा प्रबंधन में लापरवाही नहीं होगी.. <<     KHABAR : पेटलावद को मिली विकास कार्यों की सौगात,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : 15 जुलाई को राजस्थान के सभी निजी विद्यालय.. <<     NEWS : राजस्थान समान नागरिक संहिता विधेयक-2026 पर.. <<     BIG NEWS : नीमच शहर का स्कीम नं. 34 और अज्ञात बदमाश, जब.. <<     BIG REPORT : नीमच जिले में थमा मानसून का दौर, पिछले.. <<     KHABAR : मंदसौर में निजी पैथोलॉजी लैब सेंटरों का.. <<     KHABAR : नीमच में पालक संघ सौंपेगा ज्ञापन,.. <<     KHABAR : नीमच शहर में 14 जुलाई को पेयजल सप्लाई रहेगी.. <<     KHABAR : बोरी कांड पर उबाल, थाने के बाहर जनसैलाब,.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले में सूखे जैसे हालात, फसल नहीं.. <<     शिवपुरी में दुकानों के ताले तोड़कर चोरी करने.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के तेवर.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में गो सम्मान आह्वान अभियान की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 4, 2024, 4:33 pm
KHABAR : एमपी में फेंगल तूफान का असर, कई जिलों के आसमान में छाए बादल, तापमान में आया उछाल, मौसम वैज्ञानिक ने कहा- 2-3 दिन ऐसा ही रहेगा मौसम, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर। फेंगल तूफान के प्रभाव से प्रदेश में बादल छाए हुए हैं, जिससे दिन और रात के तापमान में हल्का उछाल देखा जा रहा है। सुबह के समय बर्फीली हवाओं से कड़ाके की ठंड महसूस हो रही है। मौसम वैज्ञानिक वीएस यादव के अनुसार, जब भी बादल रहते हैं तो रात के तापमान में गिरावट की बजाय बढ़ोतरी होती है। इस समय भी ऐसा ही मौसम है। उत्तरी हवाएं 8 से 10 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हैं।

अगले 2-3 दिन रहेगा ऐसा मौसम-
मंगलवार को प्रदेश के दक्षिणी हिस्से जैसे छिंदवाड़ा, सिवनी, बैतूल समेत कई जिलों में बादल छाए रहे। मालवा-निमाड़, बुंदेलखंड और बघेलखंड में भी बादल रहे, जबकि मालवा-निमाड़ में कभी बादल तो कभी मौसम साफ था। यादव के अनुसार अगले 2-3 दिन तक बादल छाए रहेंगे, लेकिन बारिश की संभावना नहीं है।

कड़ाके की ठंड और मावठा की संभावना-
20 दिसंबर से प्रदेश में कड़ाके की ठंड का दौर शुरू होने की संभावना है, जो जनवरी तक जारी रहेगा। इस दौरान 20 से 22 दिन कोल्ड वेव की स्थिति रह सकती है, खासकर उज्जैन, ग्वालियर और चंबल संभाग में बर्फीली हवाएं चलने के कारण ठंड ज्यादा महसूस होगी। दूसरे पखवाड़े में मावठा यानी बारिश भी हो सकती है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE