BREAKING NEWS
KHABAR : कलेक्टर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट.. <<     KHABAR : कचरा प्रबंधन में लापरवाही नहीं होगी.. <<     KHABAR : पेटलावद को मिली विकास कार्यों की सौगात,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : 15 जुलाई को राजस्थान के सभी निजी विद्यालय.. <<     NEWS : राजस्थान समान नागरिक संहिता विधेयक-2026 पर.. <<     BIG NEWS : नीमच शहर का स्कीम नं. 34 और अज्ञात बदमाश, जब.. <<     BIG REPORT : नीमच जिले में थमा मानसून का दौर, पिछले.. <<     KHABAR : मंदसौर में निजी पैथोलॉजी लैब सेंटरों का.. <<     KHABAR : नीमच में पालक संघ सौंपेगा ज्ञापन,.. <<     KHABAR : नीमच शहर में 14 जुलाई को पेयजल सप्लाई रहेगी.. <<     KHABAR : बोरी कांड पर उबाल, थाने के बाहर जनसैलाब,.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले में सूखे जैसे हालात, फसल नहीं.. <<     शिवपुरी में दुकानों के ताले तोड़कर चोरी करने.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के तेवर.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में गो सम्मान आह्वान अभियान की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 4, 2024, 4:47 pm
KHABAR : बंदियों के परिजन फर्जी फोन कॉल्‍स से सतर्क एवं सावधान रहे, जेल अधीक्षक ने जारी की सूचना, बोले- कुछ अज्ञात बदमाश कर हैं ऐसा अपराध, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिला जेल नीमच के अधीक्षक ने बताया, कि वर्तमान में जिला नीमच में सक्रिय कुछ अज्ञात लोगों द्वारा जेल में निरूद्ध बंदियों के परिजनों को फोन कर बंदियों के जेल में गंभीर रूप से बीमार होने की झूठी खबर देकर ब्‍लड चढ़ाने एवं बंदी के प्रकरण का निराकरण एवं जेल से रिहा करवाने हेतु राशि की मांग की जा रही हैं।
जेल प्रशासन जिला जेल नीमच ने जेल में निरूद्ध सभी बंदियों के परिजनों से आगृह किया है, कि इस प्रकार के सभी फोन कॉल्‍स से सावधान रहे एवं फोन पर प्राप्‍त किसी सूचना के आधार पर किसी राशि का भुगतान ना करे। किसी भी फोन कॉल्‍स के झांसे में न आए।
जिला जेल अधीक्षक ने इस तरह का फोन प्राप्‍त होने पर जेल पहुंच कर , जेल में निरूद्ध बंदी से मुलाकात करने एवं उसका हाल-चाल पूछने की सलाह परिजनों को दी हैं। उन्‍होंने कहा, कि जेल में निरूद्ध बंदियों के स्‍वास्‍थ्‍य, भोजन, विधिक सेवा आदि का दायित्‍व जेल प्रशासन का हैएवं जेल प्रशासन अपने दायित्‍व को पूर्ण रूप से वहन करता है एवं आपातकालीन स्थिति में बंदी का स्‍वास्‍थ्‍य खराब होने पर जिला चिकित्‍सालय में भर्ती कर, स्‍वयं परिजनों को सूचित करता है। इस प्रकार के किसी भी फोन कॉल्‍स के प्राप्‍त होने पर नजदीकी पुलिस स्‍टेशन में सूचित करे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE