सेगांव। बांग्लादेशी हिंदू करे पुकार मदद करें भारत सरकार,एक रहेंगे सेफ रहेगे, भारत माता की जय,सनातन धर्म की जय बुधवार को सकल हिंदू समाज बस स्टैंड स्थित अहिल्याबाई धर्मशाला से रैली निकाल कर नारे लगाते हुए तहसील कार्यालय पहुँचे। ज्ञापन के माध्यम से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मांग करी की बांग्लादेश में हो रहे हिंदू पर अत्याचार से भारत का हिन्दू आक्रोशित है। भारत सरकार को सख्त कदम उठाए जाने की जरूरत है। हिन्दू मंदिरों को तोड़कर मंदिरों को क्षति पहुंचाई जा रही है तथा वहां की बहन बेटियों के साथ दुर्व्यवहार की घटनाएं घटित हो रही है। इसे रोकने हेतु सख्त कदम उठाने की मांग करते हुए ज्ञापन तहसीलदार अंतरसिंह कनेल को सौपा।