उज्जैन। बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार और इस्कॉन प्रमुख की गिरफ्तारी के विरोध में उज्जैन शहर में भी बड़ा प्रदर्शन हुआ। महाकाल मंदिर के पुजारियों ने भगवान महाकाल को जल अर्पित कर बांग्लादेश की मोहम्मद यूनुस सरकार को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना की।
उज्जैन में सर्व हिंदू समाज दोपहर 3 बजे सामाजिक न्याय परिसर में एकत्रित हुआ। यहां से रैली चामुंडा माता मंदिर चौराहा, फ्रीगंज होती हुई शहीद पार्क पर पहुंची। यहा सभी हुई, इसके बाद कलेक्टर नीरज सिंह को ज्ञापन दिया गया।
पूर्व सभापति व मलखंब के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनू गहलोत ने कहा-
रैली के जरिए चेतावनी है कि बांग्लादेश सरकार अत्याचार समाप्त करे और कट्टरपंथियों की हाथ की कठपुतली बनना बंद करे। याद रहे कि भारत ने ही बांग्लादेश के निर्माण में भूमिका निभाई थी। अगर हमने पानी, रसद, एयरपोर्ट, बंदरगाह बंद कर दिए, तो बांग्लादेश के लोग भूखे मरने की कगार पर आ जाएंगे।