BREAKING NEWS
BIG REPORT : नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा का सख्त.. <<     KHABAR : महावीर इंटरनेशनल के स्थापना दिवस पर सेवा.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले की भावगढ़ थाना पुलिस और अवैध.. <<     BIG NEWS : इंदौर में कैलाश विजयवर्गीय का मजाकिया.. <<     BIG NEWS : दतिया में भावुक हुए नरोत्तम मिश्रा, सभा.. <<     KHABAR : नीमच के लाल ने बढ़ाया देश में मान, मिस्टर.. <<     खरगोन जिले के कसरावद में चार माह से पेंशन.. <<     REPORT : सरकारी अस्पतालों के एमटीएस कर्मचारी.. <<     खनियांधाना में विहिप-बजरंग दल का सेवा.. <<     REPORT : नीमच में अवैध खनन पर प्रशासन का शिकंजा,.. <<     नीमच में एक पेड़ माँ के नाम अभियान, विधायक.. <<     पोलायकलां में किसानों का प्रदर्शन, भाजपा.. <<     खरगोन: सनावद थाने में स्कूली छात्रों का.. <<     भोपाल मुख्यालय के निर्देश पर मंदसौर में अवैध.. <<     NEWS : निंबाहेड़ा में तालीमी कॉन्फ्रेंस, उदयलाल.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की मनासा थाना पुलिस को मिली बड़ी.. <<     KHABAR : खनियाधाना की आदिवासी बस्ती में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 5, 2024, 2:23 pm
KHABAR : कृषि मंत्री का गैर जिम्मेदाराना बयान, खाद की समस्या को लेकर कहा- यह मेरा विषय नहीं, नेता प्रतिपक्ष ने मांगा इस्तीफा, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश के कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंसाना का गैर जिम्मेदाराना बयान सामने आया हैं। प्रदेश में खाद की समस्या को लेकर उन्होंने अजीबगरीब तर्क दिया है। मंत्रीजी ने कहा कि खाद वितरण मेरा विषय नहीं है। वहीं इस पर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने जमकर हमला बोला हैं।


प्रदेश के कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंसाना का अजीबोगरीब बयान आया है। प्रदेश में खाद की समस्या को लेकर उन्होंने कहा कि यह मेरा विषय नहीं है। मेरा विभाग नहीं है, सहकारिता के जरिए खरीदी होती है। फिर भी सवाल का जवाब दे रहा हूं। प्रदेश में खाद की कहीं कमी नहीं है।


खरीदी केंद्रों में भीड़ पर दिया ये तर्क
मंत्रीजी ने आगे कहा कि जहां कमी है, कांग्रेस बताएं, वहां घर-घर खाद पहुंचा दूंगा। खाद खरीदी केंद्रों पर लग रही किसानों की भीड़ पर तर्क दिया कि एक दुकान पर खाद नहीं है तो दूसरे दुकान पर किसान जाते हैं। 40-50 किसानों की वजह से लाइन लग जाती है।


नेता प्रतिपक्ष ने बोला हमला
वहीं कृषि मंत्री के बयान पर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने हमला बोला हैं। उन्होंने कहा कि किसानों की समस्यायों का पता नहीं है, तो कृषि मंत्री इस्तीफा दें। यह प्रदेश के मंत्री का अल्पज्ञान है। किसानों के मंत्री होकर किसानों की बात करना नहीं चाहते है। किसान क्या खेतों में खाद नहीं डालता है। वहीं सिंघार ने इस्तीफे की भी मांग की है। उन्होंने कहा कि हर जिले से मांग आ रही है, यदि खाद की पूर्ति हो गई तो बुलेटिन जारी करें। उमंग ने आगे तंज कसते हुए कहा कि रामनिवास रावत अपने निवास चले गए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE