BREAKING NEWS
KHABAR : शिक्षक पात्रता परीक्षा पर बड़ा अपडेट,.. <<     BIG NEWS : नीमच की टीचर कॉलोनी में फिर मचा हड़कंप, दिन.. <<     KHABAR : मनासा में गुर्जर समाज छात्रावास निर्माण.. <<     BIG NEWS : विकास नहीं विनाश का दिया जलाने आ रहे,.. <<     KHABAR : सरसी के 15 कराते खिलाड़ियों का जिला स्तरीय.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत 18.. <<     HEADLINES : MP की 8 बड़ी खबरें: बारिश थमी, ओवैसी का.. <<     KHABAR : किसानों का अनोखा प्रदर्शन, कलेक्टर नहीं.. <<     KHABAR : कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला टास्क.. <<     KHABAR : रस्सी-लकड़ी के सहारे जिंदगी, छतरपुर के चंदन.. <<     KHABAR : स्वामित्व योजना में निष्पादक की.. <<     KHABAR : बागेश्वर धाम पर मंडराया आर्थिक संकट, खतरे.. <<     शिवपुरी में स्कूल का रास्ता बंद! अतिक्रमण से.. <<     KHABAR : सिंगोली में क्षमापना पर्व हर्षाेल्लास के.. <<     शिवपुरी में पटवारियों का विरोध! स्वामित्व.. <<     शिवपुरी में ‘छात्रों की गूंज’ कैंप,19 SEPT.इंदौर.. <<     KHABAR : मनासा गुर्जर समाज की बैठक में समाज भवन के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 13, 2026, 5:45 pm
BIG NEWS : मंदसौर जिले की भावगढ़ थाना पुलिस और अवैध मादक पदार्थ की तस्कर, जब तस्करों ने लगाया मोटरसाइकिल में टॉप गैर तो रास्ते में मिली खाकी की घेराबंदी, फिर जैसे ही पुलिस को देख लखन और जीवन ने उठाया ये कदम, अधिकारियों को हुआ शक तो रोककर ली तलाशी, 25 किलो माल के साथ धराएं, पढ़े रवि पोरवाल की खबर 

Share On:-

मंदसौर/भावगढ़। जिले में नशा तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत भावगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दिनदहाड़े मोटरसाइकिल से डोडाचूरा की तस्करी कर रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 25 किलोग्राम पीसा हुआ डोडाचूरा, एक मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन जब्त किए हैं। जब्त सामग्री की कुल कीमत 1 लाख 10 हजार रुपये आंकी गई है।

पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीणा के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक टी.एस. सिंह बघेल एवं ग्रामीण एसडीओपी कीर्ति बघेल के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई।

पुलिस के अनुसार 12 जुलाई 2026 को भावगढ़-दलौदा रोड पर वाहन चेकिंग के दौरान एक बजाज सीटी-100 (क्रमांक एमपी-44-एमयू-5749) मोटरसाइकिल संदिग्ध अवस्था में आती दिखाई दी। वाहन चालक पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।

तलाशी लेने पर मोटरसाइकिल पर रखे प्लास्टिक के कट्टे से 25 किलोग्राम पीसा हुआ डोडाचूरा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके से लखन पिता गोपाल सूर्यवंशी (22) एवं जीवन पिता पन्नालाल सूर्यवंशी (28), दोनों निवासी ग्राम मजेसरी, थाना भावगढ़ को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपियों ने डोडाचूरा प्रहलाद पिता गोपाल सूर्यवंशी, निवासी मजेसरी से प्राप्त होना बताया। पुलिस ने उसे भी प्रकरण में आरोपी बनाया है, जिसकी तलाश जारी है।

पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 131/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/15 एवं 29 में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

जब्त सामग्री-
- 25 किलोग्राम पीसा हुआ डोडाचूरा (कीमत लगभग 40 हजार रुपये)
- बजाज सीटी-100 मोटरसाइकिल (कीमत 50 हजार रुपये)
- दो मोबाइल फोन (कीमत 20 हजार रुपये)
- कुल जब्त सामग्री की कीमतरू 1 लाख 10 हजार रुपये

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक वरसिंह कटारा, उपनिरीक्षक सुरेन्द्र सिंह सिसोदिया, प्रधान आरक्षक ओमप्रकाश चौहान, राजपाल सिंह, आरक्षक सुरेन्द्र सिंह, शुभम सिंह बुंदेला एवं करण सिंह की सराहनीय भूमिका रही।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE