BREAKING NEWS
BIG REPORT : नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा का सख्त.. <<     KHABAR : महावीर इंटरनेशनल के स्थापना दिवस पर सेवा.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले की भावगढ़ थाना पुलिस और अवैध.. <<     BIG NEWS : इंदौर में कैलाश विजयवर्गीय का मजाकिया.. <<     BIG NEWS : दतिया में भावुक हुए नरोत्तम मिश्रा, सभा.. <<     KHABAR : नीमच के लाल ने बढ़ाया देश में मान, मिस्टर.. <<     खरगोन जिले के कसरावद में चार माह से पेंशन.. <<     REPORT : सरकारी अस्पतालों के एमटीएस कर्मचारी.. <<     खनियांधाना में विहिप-बजरंग दल का सेवा.. <<     REPORT : नीमच में अवैध खनन पर प्रशासन का शिकंजा,.. <<     नीमच में एक पेड़ माँ के नाम अभियान, विधायक.. <<     पोलायकलां में किसानों का प्रदर्शन, भाजपा.. <<     खरगोन: सनावद थाने में स्कूली छात्रों का.. <<     भोपाल मुख्यालय के निर्देश पर मंदसौर में अवैध.. <<     NEWS : निंबाहेड़ा में तालीमी कॉन्फ्रेंस, उदयलाल.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की मनासा थाना पुलिस को मिली बड़ी.. <<     KHABAR : खनियाधाना की आदिवासी बस्ती में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 5, 2024, 4:30 pm
BIG NEWS : गांधी सागर अभ्यारण्य के पश्चिम क्षेत्र में स्थित चीता प्रोजेक्ट के बाड़े में लगी भीषण आग, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचा वन विभाग का अमला, मनासा सहित यहां से पहुंची फायर ब्रिगेड, पढ़े खबर 

Share On:-

रामपुरा। गाँधीसागर अभ्यारण्य के पश्चिम क्षेत्र के ग्राम रावलीकुडी स्थित चीता प्रोजेक्ट के बाडे में सुखे घाँस मे गुरुवार 5 दिसम्बर को आग लग गई सुखा घांस होने से आग ने विकराल रूप ले लिया। घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग गाँधीसागर मौके पर पहुंचा और आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग बुझने के बजाए बढ़ती गई । आग के बढ़ते रोद्र रूप के कारण उच्चाधिकारियों ने गरोठ भानपुरा मंदसौर रामपुरा मनासा स्टॉफ सहित नीमच कलेक्टर ने अनुविभागीय अधिकारी मनासा ने फायर ब्रिगेड मनासा एवं भानपुरा से आग बुझाने के लिए मौके पर भेजा गया है । साथ ही रावलीकुडी, भूज एवं नजदीकी ग्रामीणों द्वारा आग बुझाने में सहयोग कर रहे है । गाँधीसागर वन विभाग के अधिकारी  मौके पर मौजूद होने के कारण आग लगने की स्पष्ट एवं विस्तृत जानकारी नही मिल सकी है ।  दूसरी और वन मंडलाधिकारी मंदसौर ने अपने वाट्सअप मैसेज पर बताया कि वन परिक्षेत्र गरोठ, भानपुरा, मंदसौर, रामपुरा, मनासा के साथ साथ गांधीसागर पूर्व, पश्चिम गेम रेंज, अधीक्षक/उपवनमण्डल अधिकारी संयुक्त रूप से आग बुझा रहे हैं तथा कलेक्टर नीमच के समन्वय से भी अनुविभागीय अधिकारी मनासा के माध्यम से फायर बिग्रेड मनासा और भानपुरा भी मौके पर पहुँचे हैं। ग्राम रावलीकूड़ी, बुज औऱ पास में लगे ग्रामीणों द्वारा आग बुझाने में सहयोग कर रहे हैं। गाँधीसागर अभ्यारण्य में चीता प्रोजेक्ट में आग लगने   अभ्यारण्य के वनस्पति और वन्यजीवों के लिए बहुत बड़ा खतरा हो सकती है।


गाँधीसागर अभ्यारण्य मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में स्थित है, और यह एक महत्वपूर्ण वन्यजीव अभ्यारण्य है। यहाँ पर कई प्रकार के वन्यजीव और वनस्पति पाए जाते हैं। चीता प्रोजेक्ट भी इस अभ्यारण्य में चलाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य चीता की संख्या बढ़ाना और उनके आवास की सुरक्षा करना है। आग की इस घटना के बाद, अभ्यारण्य के अधिकारी और वन्यजीव विशेषज्ञ इस क्षेत्र की सुरक्षा और संरक्षण के लिए आवश्यक कदम उठाना चाहिए ।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE